Wednesday, 16 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

दिशा सालियान की मौत का खुलेगा राज? CBI की FIR में रिया चक्रवर्ती-सूरज पंचोली समेत इन लोगों के नाम शामिल, अब होगी जांच

Disha Salian Death Case Update: दिशा सालियन की मौत के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. सीबीआई ने इस मामले की जांच के लिए एफआईआर दर्ज कर ली है.

Disha Salian Death Case Update
Disha Salian Death Case Update

Disha Salian Death Case Update: सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियन की मौत के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. दरअसल, बॉम्बे हाई कोर्ट की ओर से मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपे जाने के दो हफ्ते बाद सीबीआई ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, साल 2020 में हुई दिशा सालियन की मौत की जांच के लिए दर्ज की गई इस एफआईआर में करीब 18 लोगों के नाम शामिल हैं. इनमें शिवसेना-यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे, रोहन रॉय, रिया चक्रवर्ती और सूरज पंचोली समेत कई लोगों के नाम शामिल हैं. चलिए आपको पूरा मामला विस्तार से समझाते हैं.

इन धाराओं में दर्ज हुई FIR

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिशा सालियन के पिता सतीश सालियन के वकील नीलेश ओझा ने बताया कि सीबीआई ने दिशा सालियन की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच के लिए एक स्पेशल टीम का गठन किया है. वकील नीलेश ओझा के कहा, ‘सीबीआई ने यह एफआईआर गैंगरेप, हत्या और अपराध को छिपाने के आरोपों में दर्ज की है. एफआईआर आईपीसी की धारा 376डी, 302, 201, 217, 218 और 120बी के तहत दर्ज की गई है.’

---विज्ञापन---

वकील ने आगे कहा, ‘इस एफआईआर में आदित्य ठाकरे, डिनो मोरिया, सूरज पंचोली, आदित्य ठाकरे के बॉडीगार्ड रोहन रॉय, रिया चक्रवर्ती, परमबीर सिंह, उस वक्त के डीसीपी विशाल ठाकुर, झूठे रिकॉर्ड तैयार करने के आरोप वाले पुलिस अधिकारी, मालवानी पुलिस स्टेशन के पीआई और एसआईटी के सदस्यों के नाम शामिल हैं. इसके अलावा डॉक्टर संजय यादव और फॉरेंसिक लैब के केमिकल एनालिस्ट का नाम भी शामिल है. आरोप है कि इन लोगों ने गैंगरेप से जुड़ी रिपोर्ट में बदलाव किया.’

FIR में इन लोगों के नाम शामिल

इसके अलावा, एफआईआर में मुख्य अपराधों को अंजाम देने, आपराधिक साजिश रचने, झूठी आत्महत्या की कहानी गढ़ने और उसे फैलाने के साथ-साथ सबूतों को दबाने और नष्ट करने के आरोप लगाए गए हैं. एफआईआर में कहा गया है कि इन मामलों से जुड़े लोगों की जांच जरूरी है. इन आरोपों के सिलसिले में आदित्य ठाकरे, रोहन रॉय, डिनो मोरिया, सूरज पंचोली, आदित्य ठाकरे के बॉडीगार्ड, रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सचिन वाजे, परमबीर सिंह, डीसीपी विशाल ठाकुर, उद्धव ठाकरे, अनिल देशमुख, एपीआई अशोक देवधे, पीआई जगदेव कलापद, पीआई शैलेंद्र नागरकर, पीआई चिमाजी अधव, पीआई अर्जुन राजने और मालवानी पुलिस स्टेशन से जुड़े अधिकारियों के नाम शामिल हैं.

---विज्ञापन---

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रह चुकीं दिशा सालियन की 8 जून 2020 को मुंबई में एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई थी. इसके करीब एक हफ्ते बाद 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे. दिशा के पिता सतीश सालियन ने पिछले हफ्ते सीबीआई के सामने अपना बयान दर्ज कराया था. इसके आधार पर 13 सितंबर को एफआईआर दर्ज की गई. एफआईआर में पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक अधिकारियों के साथ-साथ इमारत के सिक्योरिटी गार्ड समेत कई अन्य लोगों से पूछताछ की मांग भी की गई है.

First published on: Sep 15, 2026 08:44 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola