Tuesday, 15 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

78th Emmy Awards 2026 Winners List: Noah Wyle बने बेस्ट एक्टर, Rhea Seehorn ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट

78th Emmy Awards 2026 Winners List: 78वें एमी अवार्ड्स 2026 के इस साल के विजेताओं के नाम का ऐलान कर दिया गया है, जहां 'द पिट' और 'विडोज बे' ने बेस्ट ड्रामा का अवॉर्ड जीता है.

78th Emmy Awards 2026 Winners List
78th Emmy Awards 2026 Winners List (Instagram)

78th Emmy Awards 2026 Winners List: टीवी की दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड समारोह का आयोजन हुआ और इस साल के विजेताओं के नाम का ऐलान किया गया. हम बात कर रहे हैं 78वें एमी अवार्ड्स 2026 की, जिसका आयोजन 14 सितंबर 2026 को कैलिफोर्निया के डाउनटाउन लॉस एंजिल्स स्थित पीकॉक थिएटर में किया गया. ‘लॉ एंड ऑर्डर: स्पेशल विक्टिम्स यूनिट’ की स्टार मारिस्का हार्गिटे ने इस शो को होस्ट किया. समारोह में अलग-अलग कैटेगरी के विजेताओं को सम्मानित किया गया. जहां बेस्ट लीड एक्टर का अवॉर्ड नोआ वाइल ने अपने नाम किया. वहीं, 54 साल की रिया सीहॉर्न ने बेस्ट लीड एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता. वहीं, बेस्ट ड्रामा सीरीज का अवॉर्ड ‘द पिट’ और ‘विडोज बे’ ने अपने नाम किया है.

रेड कार्पेट पर छाए ये सेलिब्रिटीज

78वें एमी अवार्ड्स 2026 के रेड कार्पेट पर हॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की. यहां एक्ट्रेस जेंडया और सेलेना गोमेज जैसी खूबसूरत एक्ट्रेसेस ने अपने हुस्न का जलवा बिखेरा. वहीं, जीन स्मार्ट, स्टीव कैरेल, कोलमैन डोमिंगो और आयो एडेबिरी ने अपने डैशिंग लुक से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. यह समारोह एनबीसी पर लाइव प्रसारित हुआ. वहीं, भारत में इसे जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम किया गया. चलिए, अब एक नजर 78वें एमी अवार्ड्स 2026 के विनर्स की लिस्ट पर डालते हैं.

---विज्ञापन---

78वें एमी अवार्ड्स 2026 के विनर्स की लिस्ट

  • ड्रामा सीरीज में बेस्ट लीड एक्टर: नोआ वाइल – ‘द पिट’
  • ड्रामा सीरीज में बेस्ट लीड एक्ट्रेस: रिया सीहॉर्न – ‘प्लुरिबस’
  • ड्रामा सीरीज में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: एलिसन जैनी – ‘द डिप्लोमैट’
  • ड्रामा सीरीज में बेस्ट गेस्ट एक्टर: अर्नेन हार्डन जूनियर – ‘द पिट’
  • ड्रामा सीरीज में बेस्ट गेस्ट एक्ट्रेस: शैलेन वुडली – ‘पैराडाइज’
  • कॉमेडी सीरीज में बेस्ट लीड एक्ट्रेस: जीन स्मार्ट – ‘हैक्स’
  • कॉमेडी सीरीज में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: स्टीफन रूट – ‘विडोज बे’
  • कॉमेडी सीरीज में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: केट ओ’फ्लिन – ‘विडोज बे’
  • कॉमेडी सीरीज में बेस्ट गेस्ट एक्टर: रॉब रेनर – ‘द बियर’
  • कॉमेडी सीरीज में बेस्ट गेस्ट एक्ट्रेस: बेट्टी गिलपिन – ‘विडोज बे’
  • लिमिटेड सीरीज या फिल्म में बेस्ट लीड एक्टर: मैथ्यू राइस – ‘द बीस्ट इन मी’
  • लिमिटेड सीरीज या फिल्म में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: डेविड हार्बर – ‘डीटीएफ सेंट लुइस’
  • लिमिटेड सीरीज या फिल्म में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: लिंडा कार्डेलिनी – ‘डीटीएफ सेंट लुइस’
  • लिमिटेड सीरीज या एंथोलॉजी सीरीज में बेस्ट निर्देशन: ‘डीटीएफ सेंट लुइस’
  • लिमिटेड सीरीज या एंथोलॉजी सीरीज में बेस्ट राइटिंग: ‘डीटीएफ सेंट लुइस’
  • रियलिटी कॉम्पिटिशन सीरीज: ‘द ट्रेटर्स’
  • टीवी मूवी: ‘रिमारकेबली ब्राइट क्रिएचर्स’
  • वैरायटी स्पेशल (लाइव): बैड बनी के साथ Apple Music Super Bowl LX Halftime Show
  • वैरायटी स्पेशल (प्री-रिकॉर्डेड): ‘द मपेट शो’
  • वैरायटी सीरीज के लिए लेखन: ‘द लेट शो विद स्टीफन कोलबर्ट’
  • बेस्ट एनिमेटेड प्रोग्राम: ‘साउथ पार्क’

First published on: Sep 15, 2026 09:59 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola