Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 19 में होगी मशहूर रैपर की एंट्री? स्टंट शो का रह चुका है विनर

Bigg Boss 19: बिग बॉस के नए सीजन को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है। शो के लिए अब तक कई लोगों का नाम सामने आ चुका है जिसमें सलमान खान की को-एक्ट्रेस का नाम भी शामिल है। वहीं अब एक और बड़ा नाम सामने आया है जो इस रियलिटी शो का विनर रह चुका है। कंटेस्टेंट के बारे में जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।

---विज्ञापन---

salman khan dino james
बिग बॉस 19 में दिखेंगे रैपर! (Image Credit: Instagram)

Bigg Boss 19: कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस 19 को लेकर आए दिन नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। सलमान खान के इस चर्चित शो के नए सीजन का हर किसी को इंतजार है और मेकर्स ने शो के लिए स्टार्स को अप्रोच करना भी शुरू कर दिया है। अब तक कई चर्चित नाम सामने आ चुके हैं और अब एक और नया और बड़ा नाम सामने आया है। अब खबर है कि जाने-माने रैपर को शो के मेकर्स ने अप्रोच किया है, जो कलर्स के ही एक रियलिटी शो को अपने नाम कर चुके हैं। आइए जानते हैं कि बिग बॉस 19 के लिए किस फेमस रैपर को मेकर्स ने न्यौता भेजा है।

यह भी पढ़ें: मॉडल शीतल चौधरी से आखिरी बार क्या हुई बात, बहन का बड़ा खुलासा

---विज्ञापन---

रियलिटी शो का रह चुका है विनर

हम जिस रैपर की बात कर रहे हैं, वो पहले रोहित शेट्टी के स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ का विनर रह चुका है। जी हां, हम बात कर रहे हैं रैपर डीनो जेम्स की। डिनो जेम्स सिंगर और रैपर हैं, जिन्होंने ‘बॉयफ्रेंड’, ‘धीरे-धीरे’, ‘होये इश्क ना’, ‘हेंकॉक’, ‘वोह’ जैसे कई हिट सॉन्ग्स दिए हैं। ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में डिनो जेम्स ने ऐश्वर्या शर्मा और अरिजीत तनेजा को हराया था और KKK 13 की ट्रॉफी जीती थी।

---विज्ञापन---

बिग बॉस 19 को लेकर अपडेट्स देने वाले पेज ‘बिग बॉस ताजा खबर’ की रिपोर्ट के अनुसार, रैपर डिनो जेम्स को सलमान खान के शो के नए सीजन के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि अभी तक डिनो की तरफ से इसे लेकर कोई स्टेटमेंट नहीं आया है, लेकिन इस खबर से डिनो के फैंस खुश हो गए हैं, जो उनको खतरों के खिलाड़ी में देख चुके हैं।

---विज्ञापन---

इस दिन शुरू होगा बिग बॉस सीजन 19 ?

सलमान खान के शो बिग बॉस 19 की प्रीमियर डेट को लेकर जानकारी सामने आई थी, खबर है कि इस साल जुलाई में ही शो टीवी पर दस्तक दे जाएगा। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस 19 को जुलाई नहीं बल्कि अगस्त में मेकर्स टीवी पर लाने की प्लानिंग कर रहे हैं और इसके साथ ही बिग बॉस ओटीटी 4 अभी कैंसिल नहीं हुआ है, बस उसके लिए फैंस को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: किडनैपिंग-जबरन वसूली कर रहा ये TV कपल! डायरेक्टर की पत्नी का शॉकिंग खुलासा

---विज्ञापन---
First published on: Jun 16, 2025 06:16 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola