Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

मॉडल शीतल चौधरी से आखिरी बार क्या हुई बात, बहन का बड़ा खुलासा

Model Sheetal Murder Case: सोनीपत में मॉडल शीतल चौधरी की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। शीतल उर्फ सिम्मी के परिवार ने उनको बॉयफ्रेंड पर उनके मर्डर का आरोप लगाया है। इस बीच शीतल की बहन ने उनके साथ हुई अपनी आखिरी बातचीत के बारे में खुलासा किया है।

---विज्ञापन---

Sheetal Simmi Chaudhary
शीतल चौधरी मर्डर केस (Image Credit: X)

Model Sheetal Murder Case: पंजाब में कुछ दिनों इंस्टाग्राम स्टार कमलकौर भाभी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। अब हरियाणा के सोनीपत जिले में नहर से मॉडल की लाश मिलने से हड़कप मच गया है। खरखौदा कस्बे में खांडा गांव के पास रिलायंस नहर से हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी का शव मिला है। शीतल की गला रेतकर हत्या की गई है, हाथ और गर्दन पर पुलिस को कई निशान मिले हैं। शीतल के परिवार ने उनके बॉयफ्रेंड पर उनके मर्डर का इल्जाम लगाया है और इस बीच शीतल की बहन ने बताया कि उनकी अपनी बहन के साथ आखिरी क्या बात हुई थी। आखिरी बार शीतल ने उनसे क्या कहा था।

यह भी पढ़ें: Netflix से जल्द हटेंगी ये 5 फिल्में, फटाफट देखें वरना रह जाएगी वॉचलिस्ट खाली!

---विज्ञापन---

परिवार ने दर्ज करवाई थी रिपोर्ट

दरअसल, इस मामले में सोनीपत ACP हेडक्वार्टर अजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि 14 जून से शीतल लापता थी और उनकी बहन नेहा ने पुलिस में उनकी गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। नेहा ने पुलिस को बताया था कि उनकी बहन शूटिंग का बोलकर घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौंटी। पुलिस उसके बाद सर्च ऑपरेशन पर निकल गई थीं और फिर पुलिस को नहर के पास एक बॉडी मिली, जिसकी शिनाख्त परिवारवालों ने शीतल के हाथ और छाती पर बने टैटू से की। हैरानी वाली बात ये है कि शीतल की लाश के अलावा पुलिस को नहर से एक कार भी मिली है, जो उनके बॉयफ्रेंड सुनील की है और परिवारवालों ने उसी पर हत्या का इल्जाम लगाया है।

---विज्ञापन---

बहन से आखिरी बार हुई ये बात

जानकारी के मुताबिक, शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की बहन नेहा ने बताया कि उनकी अपनी बहन से आखिरी बार क्या बात हुई थी। नेहा ने खुलासा किया है कि उनकी रविवार की रात डेढ़ बजे के करीब नेहा से वीडियो कॉस पर बात हुई थी। शीतल ने कॉल पर उनको बताया था कि सुनील ने एक बार आकर उसे परेशान किया और गर्दन पर चोट भी दी है। सुनील ने शीतल से जबरदस्ती साथ चलने की बात कही थी, इसके अलावा शीतल ने उनसे कहा था कि थोड़ी देर में घर आऊंगी। लेकिन उसके बाद शीतल का फोन बंद हो गया वो वो लापता हो गई।

परिवार का बॉयफ्रेंड पर शक

शीतल उर्फ सिम्मी के परिवार ने उनकी हत्या का शक उनके बॉयफ्रेंड सुनील पर लगाया है, क्योंकि वो पिछले काफी समय उनको परेशान कर रहा था। शीतल की बहन ने बताया है कि सुनील शादीशुदा  और दो बच्चों का बाप है, ये बात पता चलते ही शीतल ने उससे दूरी बना ली थी। इसी बात को लेकर सुनील उनकी बहन का पीछा कर रहा था और उसके साथ मारपीट भी कर रहा था।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: किडनैपिंग-जबरन वसूली कर रहा ये TV कपल! डायरेक्टर की पत्नी का शॉकिंग खुलासा

 

---विज्ञापन---
First published on: Jun 16, 2025 05:31 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola