Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 19:  खाने को लेकर घरवालों में हुआ तांडव, फूट-फूटकर रोईं Nehal Chudasama

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़े की शुरुआत हो चुकी है। आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि घरवालों के बीच में खाने को लेकर काफी बवाल मचने वाला है।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 19
Photo Credit- Jio Hotstar

Bigg Boss 19: सलमान खान के शो बिग बॉस 19 ने आते ही दर्शकों का ध्यान खींचना शुरू कर दिया है। पहले ही दिन से घरवालों के बीच का माहौल गरमा-गरम होने शुरू हो गया है। कभी नॉमिनेशन को लेकर तो कभी खाने को लेकर घरवालों में जंग होनी शुरू हो गई है। शो से जुड़ा एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें कंटेस्टेंट नेहल चुडासमा को खाने के लिए फूट-फूटकर रोते हुए देखा जा सकता है। कुल मिलाकर कहा जाए तो प्रोमो देखने के बाद पिछले सीजन की याद आ गई है, जब उन्हें खाने पर एक-दूसरे से लड़ते हुए देखा गया था।

खाने को लेकर मचा बवाल

बिग बॉस से जुड़े अपडेट्स देने वाले एक्स पेज BB Tak ने एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें नेहल चुडासमा को खाने के लिए घरवालों से झगड़ते हुए देखा जा सकता है। प्रोमाे में वह अभिषेक बजाज से पूछती हैं कि क्या उन्होंने खाना खा लिया है। इस पर अभिषेक कहते हैं कि उन्होंने खा लिया है। तब नेहल कहती हैं कि खाने में चिकन बचा ही नहीं है। इस पर अभिषेक कहते हैं कि घर में बहुत लोग भर-भरकर चिकन खाते हैं। ये सुनकर नेहल कहती हैं कि वह अब से खाना नहीं बनाएंगी।

---विज्ञापन---

प्रोमो में आगे दिखाया गया है कि नेहल चुडासमा गुस्से में बुरी तरह से घरवालों पर चिल्लाती हैं। उनके इस बिहेवियर पर अन्य घरवाले भड़क जाते हैं। मृदुल तिवारी कहते हैं कि नेहल ड्रामा कर रही हैं। इस बहस में अमाल मलिक की एंट्री होती है और वह भी अभिषेक बजाज से भिड़ जाते हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: दूसरे ही दिन बेघर होने के लिए 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट, दो नाम चौंकाने वाले

---विज्ञापन---

फूट-फूटकर रोईं नेहल चुडासमा

घरवाले आपस में झगड़ रहे होते हैं, तभी नेहल चुडासमा रोते हुए कहती हैं कि वह सिर्फ घरवालों से खाना मांग रही हैं। इसके बाद नेहल वहां से चली जाती हैं और फूट-फूटकर रोने लगती हैं। ये क्लिप देखने के बाद एक बात को क्लियर हो गई है कि भले ही इस सीजन में बिग बॉस ने घरवालों को अभी तक राशन टास्क नहीं दिया हो लेकिन अपकमिंग एपिसोड में खाने को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच काफी बवाल मचने वाला है। 

First published on: Aug 26, 2025 04:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola