Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 19: वीकेंड का वॉर में सजेगी लाफ्टर की महफिल, दो खास मेहमानों की होगी एंट्री

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 19 में वीकेंड का वॉर का इंतजार हर कोई बेसब्री से करता है। पिछले हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी एपिसोड में कुछ खास मेहमानों की एंट्री होने वाली है। आइए जानते हैं वह कौन हैं?

---विज्ञापन---

bigg boss 19 weekend ka vaar
Photo Credit- X

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस अपना दूसरा हफ्ता कंप्लीट करने वाला है। पिछले दो हफ्तों में घरवालों के कई सारे रंग देखने को मिले हैं। इन्हीं रंगों को जनता के सामने उजागर करने और उनके साथ मस्ती-मजाक करने के लिए इस वीकेंड के वार में दो खास मेहमान नजर आएंगे जो शो में कॉमेडी की महफिल सजाएंगे। ये कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी और आदित्य कुलश्रेष्ठ हैं।

वीकेंड का वॉर में सजेगी लाफ्टर की महफिल

जाहिर है कि बिग बॉस वीकेंड का वॉर का इंतजार हर कोई बेसब्री से करता है। पूरे हफ्ते में घरवाले जो भी कारनामे करते हैं, उनका हिसाब लेने सलमान खान आते हैं। इसके अलावा एपिसोड में मजेदार टास्क भी देखने को मिलते हैं। इस हफ्ते बिग बॉस 19 का दूसरा वीकेंड का वॉर है, जिसमें स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और आदित्य कुलश्रेष्ठ लाफ्टर की महफिल सजाएंगे और घरवालों के साथ हल्की-फुल्की मजाक और मस्ती करेंगे।

---विज्ञापन---

सलमान खान के साथ मजेदार होगा एपिसोड

एक तरफ सलमान खान हमेशा की तरह घरवालों के साथ बातचीत करेंगे। वहीं दिलचस्प होगा देखना कि उनके साथ मुनव्वर फारूकी और आदित्य कुलश्रेष्ठ घरवालों के साथ कैसी मजेदार बातचीत का माहौल बनाएंगे? बता दें कि पिछले हफ्ते पहले वीकेंड का वॉर में टाइगर श्रॉफ, सोनम बाजवा और हरनाज संधू अपनी फिल्म बागी 4 को प्रमोट करने के लिए आए थे।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: कैप्टेंसी टास्क में घरवालों ने दिखाया वायलेंस, मृदुल के बाद नतालिया हुईं चोटिल!

---विज्ञापन---

इस वीक एलिमिनेशन होना तय

बता दें कि इस हफ्ते बिग बॉस 19 में घर से बेघर होने के लिए 5 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं। अवेज दरबार, अमाल मलिक, कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल और मृदुल तिवारी में से किसी एक का बेघर होना तय है। जाहिर है कि पिछले हफ्ते 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट थे लेकिन नो एविक्शन के चलते कोई भी सदस्य बेघर नहीं हुआ था। 

---विज्ञापन---
First published on: Sep 05, 2025 05:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola