Saturday, 25 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 19: एलिमिनेट होते ही एक्टिव हुए Awez Darbar, बसीर अली के साथ जमकर झगड़े

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें अवेज दरबार और बसीर अली के बीच जमकर फाइट हो रही है। एलिमिनेट होते ही अवेज सुपर एक्टिव हो गए हैं।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 19 Update, Bigg Boss 19, Bigg Boss 19 News, salman khan, bigg boss 19 contestants, bigg boss 19 promo, Awez Darbar, Baseer Ali
अवेज दरबार और बसीर अली के बीच हुई फाइट। Photo Credit- Jio Hotstar

Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 इस वक्त दर्शकों का काफी ध्यान खींच रहा है। शो का तीसरा हफ्ता चल रहा है और घरवालों के बीच लड़ाइयां और हंगामे होने शुरू हो गए हैं। दिलचस्प बात ये है कि तीसरे हफ्ते में आकर अवेज दरबार भी सुपर एक्टिव होते दिखने लगे हैं। जाहिर है कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अवेज दरबार नॉमिनेट हैं। शो से जुड़ा नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि अवेज दरबार और बसीर अली के बीच जमकर झगड़ा हो रहा है।

अवेज और बसीर में हुआ झगड़ा

बिग बॉस 19 से जुड़ा नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैप्टेंसी टास्क के दौरान अवेज दरबार और बसीर अली के बीच किसी बात को लेकर तू तू-मैं मैं शुरू हो गई है। प्रोमो में दिखाया गया है कि बसीर, अवेज से टास्क में फेयर रहने के लिए कहते हैं। इस पर अवेज चिल्लाते हुए कहते हैं कि ऊंची आवाज में उनसे बात न करें। तभी बसीर भड़क जाते हैं और पूछते हैं कि वो क्या कर लेंगे?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: तेरी रोटी बनाकर खा जाऊंगा…’ Bigg Boss 19 में शहबाज बदेशा ने किसे दी खुलेआम धमकी?

अवेज का हुआ पारा हाई

दोनों के बीच का झगड़ा काफी ज्यादा बढ़ जाता है जिसके बाद शहबाज बदेशा, नतालिया, मृदुल और जीशान उन्हें हिंसा करने से रोकते हैं। बसीर कहते हैं कि उन्हें जो भी करना होगा वो शो में सभी के सामने करेंगे। सच तो ये है कि अवेज उनसे डरते हैं। ये सुनने के बाद अवेज भी भड़क जाते हैं और पूरे घर में चिल्ला-चिल्ला कर कहने लगते हैं कि वह तो बसीर से डर गए। दोनों का झगड़ा काफी ज्यादा बढ़ जाता है।

---विज्ञापन---

फैंस का आया रिएक्शन

उधर, बिग बॉस 19 का प्रोमो आने के बाद फैंस भी काफी एक्साइटेड हो गए हैं कि फाइनली अवेज दरबार की घर में आवाज सुनाई दी है। एक यूजर ने लिखा, ‘अवेज नॉमिनेशन का रिजल्ट नहीं आया। आप बच गए चिल करो…थोड़ा तो देखने को मिला।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ फाइनली अवेज ने अपने लिए स्टैंड लिया।’

---विज्ञापन---
First published on: Sep 11, 2025 02:58 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola