Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 19 को मिला नया कैप्टन, अब घरवालों पर हुकूमत चलाएगी सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में घर की पहली कैप्टन कुनिका से सिर्फ 3 दिनों में उनकी कैप्टेंसी छिन गई है। इसी के साथ घर को नया कैप्टन मिल गया है। इसके अलावा दूसरे हफ्ते के लिए 5 लोग नॉमिनेट हुए हैं।

---विज्ञापन---

bigg boss 19
Photo Credit- X

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 दिन पर दिन काफी इंटरेस्टिंग होता जा रहा है। जब से फरहाना भट्ट की घर में दोबारा एंट्री हुई है, उसके बाद से घरवालों के बीच घमासान भी बढ़ता जा रहा है। इस बीच शो को लेकर नया अपडेट आया है कि कुनिका सदानंद को कैप्टन के पद से बर्खास्त कर दिया गया है। खुद बिग बॉस ने कुनिका से कैप्टेंसी की पावर छीनी है। इसके बाद बिग बॉस 19 को नया कैप्टेन मिल गया है। आइए जानते हैं…

कैप्टेंसी के साथ इम्युनिटी भी छिनी

एक्स पेज लाइव फीड अपडेट के मुताबिक, बिग बॉस ने सभी घरवालों को मौका दिया कि क्या वह घर की पहली कैप्टन कुनिका को इस पद पर बनाए रखना चाहते हैं और उन्हें इम्युनिटी देना चाहते हैं या नहीं या फिर। इस पर अधिकतर घरवालों ने कुनिका के खिलाफ वोट दिया। नतीजा ये हुआ कि बिग बॉस ने कुनिका से कैप्टेंसी की पावर छीन ली। इसी के साथ उनसे इम्युनिटी भी छिन गई।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में कौन है चमचा और डस्टबिन? सलमान के सामने घरवालों ने किसे दिया कौन सा टैग

नया कैप्टन बना ये कंटेस्टेंट

कुनिका सदानंद से कैप्टेंसी की पावर छिन जाने के बाद बिग बॉस ने घरवालों को मौका दिया कि वही आपसी सहमति से किसे घर का नया कैप्टन बनाएंगे। इसके लिए घरवालों को अशनूर कौर और अभिषेक बजाज में से किसी एक को चुनना था। दरअसल, ये दोनों की कैप्टेंसी के दावेदार थे। घरवालों ने अशनूर कौर का नाम चुना। इस तरह घर में सबसे कम उम्र की अशनूर कौर बिग बॉस 19 की दूसरी कैप्टेन बन गई हैं। यही नहीं उन्हें इम्युनिटी पावर भी मिल गई है।

---विज्ञापन---

दूसरे हफ्ते में कौन-कौन नॉमिनेट?

बिग बॉस ने घरवालों के लिए द रूम ऑफ फेथ खोला है, जिसमें दूसरे हफ्ते के लिए नॉमिनेशन टास्क हुए। इस तरह दूसरे हफ्ते में घर से बेघर होने के लिए मृदुल तिवारी, अमाल मलिक, कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल और अवेज दरबार नॉमिनेट हुए हैं। 

First published on: Aug 31, 2025 09:56 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola