---विज्ञापन---

‘राखी सावंत क्यों बन रही है ये ऐश्वर्या…’, Bigg Boss के प्रोमो में खुल गई पोल

Bigg Boss 17 New Promo: ‘बिग बॉस सीजन 17’ इन दिनों फैंस के बीच काफी धूम मचा रहा है। शो में हो रहे झगड़े और बहसबाजी लोगों को काफी पसंद आ रही है। ये सीजन सभी दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। बिग बॉस के हर एपिसोड को फैंस बेहद चाव से देख रहे […]

Bigg Boss 17 New Promo
Image Credit : Instagram

Bigg Boss 17 New Promo: ‘बिग बॉस सीजन 17’ इन दिनों फैंस के बीच काफी धूम मचा रहा है। शो में हो रहे झगड़े और बहसबाजी लोगों को काफी पसंद आ रही है। ये सीजन सभी दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। बिग बॉस के हर एपिसोड को फैंस बेहद चाव से देख रहे हैं। वहीं अब बिग बॉस का एक नया प्रोमो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

प्रोमो देख आई राखी सावंत की याद (Bigg Boss 17 New Promo)

बिग बॉस के मेकर्स ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक नया प्रोमो जारी कर दिया है, इस प्रोमो को देख हर किसी को राखी सावंत की याद आ रही है। जी हां आखिर बात ही कुछ ऐसी है। दरअसल, सामने आए प्रोमो में ऐश्वर्या शर्मा और अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन एक दूसरे से झगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। अब आप ये सोच रहे होंगे कि ये दोनों तो लड़ाई करते ही हैं, लेकिन इस बार इन दोनों की लड़ाई काफी मजेदार तरीके से हो रही है।

यह भी पढ़ें : Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: किसी भी हाल में ईशान को हासिल करेगी रीवा, सुरेखा से मिलाएगी हाथ

‘चारसुल्ले गरदुल्ले तू क्या है’ (Bigg Boss 17 New Promo)

इस बार की लड़ाई में ऐश्वर्या शर्मा और विक्की जैन दोनों काफी मजेदार तरीके से लड़ाई करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, सामने आए प्रोमो में सारे घरवाले किचन ऐरिये में नजर आ रहे हैं। इस दौरान विककी जैन कुछ बना रहे होते हैं तभी ऐश्वर्या कहती हैं ‘चलो चलो जल्दी खत्म करो, जिसके बाद विक्की जैन कहते हैं चलो चलो मत करो।’ इसके आगे ऐश्वर्या कहती हैं ‘चलो निकलो।’ इसके बाद विक्की उनसे कहते हैं ‘बदतमीजी की दुकान हैं आप।’ ऐश्वर्या विक्की से कहती हैं ‘तू क्या है, चारसुल्ले गरदुल्ले तू क्या है। पागल येड़े, चारसुल्ले गरदुल्ले तू क्या है।’ अब दोनों की इस वीडियो को देखकर राखी सावंत की याद आ रही है।

First published on: Dec 13, 2023 01:19 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.