Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Ayaz Khan Welcomes Baby Girl: शादी के 5 साल बाद पिता बने एक्टर अयाज खान ,सोशल मीडिया पर शेयर की बेटी की पहली झलक

Ayaz Khan Welcomes Baby Girl: टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय कर चुके एक्टर अयाज खान (Ayaz Khan) और उनकी वाइफ जन्नत (Jannat) एक बच्ची के माता-पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी जन्नत ने आज यानी 21 दिसंबर की सुबह नन्ही सी बेटी को जन्म दिया है। ये खुशखबरी एक्टर ने खुद अपने फैंस […]

Ayaz Khan Welcomes Baby Girl
Ayaz Khan Welcomes Baby Girl

Ayaz Khan Welcomes Baby Girl: टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय कर चुके एक्टर अयाज खान (Ayaz Khan) और उनकी वाइफ जन्नत (Jannat) एक बच्ची के माता-पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी जन्नत ने आज यानी 21 दिसंबर की सुबह नन्ही सी बेटी को जन्म दिया है। ये खुशखबरी एक्टर ने खुद अपने फैंस को सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। इस के साथ अयाज ने अपनी बेटी की पहली झलक और उसका नाम भी बताया है।

आयज खान से सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी

आयज खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी की पहली झलक शेयर की है। तस्वीर में नन्ही सी परी ने गुलाबी-गुलाबी छोटे हाथों ने मम्मी-पापा की उंगलियां थाम रखी हैं। ये तस्वीर बहुत ही खूबसूरत है। आयज ने अपनी बेटी का नाम भी रख दिया है। उन्होंने उसका नाम ‘दुआ’ रखा है। आयज ने अपनी बेटी का नाम पत्नी जन्नत ने साथ मिलकर सोचा था। उन्होंने बताया की उनकी लाइफ में पहले से जन्नत है। इसलिए इससे बेहतर नाम हमारी बेटी के लिए दुआ ही हो सकता है।

सोशल मीडिया पर दी थी पत्नी के प्रेग्नेंट होने की खबर

इस से पहले अयाज ने 30 सितंबर को अपनी वाइफ के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को ये बताया था कि वो जल्द ही पिता बनने वाले हैं। फोटो में उनकी वाइफ अपना बेबी बंप दिखाती हुई नजर आ रही थी। फोटो शेयर करते हुए अयाज ने कैप्शन में लिखा था,’हमारा सबसे बड़ा रोमांच शुरू होने वाला है। बेबी खान जल्द ही आने वाला हैं । हम अपने जीवन के इस नए अध्याय में प्रवेश करने के लिए बहुत खुश हैं। हमारा परिवार दो छोटे पैरों से बढ़ जाएगा। अल्लाह हमारे लिए बहुत अच्छा रहा है।

शादी के 5 साल बाद पिता बने हैं आयज

आयज और जन्नत मार्च 17,2018 को शादी के बंधन में बंधे थे। अजाय और जन्नत के शादी के 5 साल बाद ये खुशियां आई हैं। अयाज ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी जन्नत से अरेंज मैरिज हुई थी। इसलिए उन्होंने शादी के शुरुआती कुछ साल एक-दूसरे को जानने-समझने के लिए रखा। लॉकडाउन में दो साल चले गए लेकिन हमने उसमें कुछ भी प्लान नहीं किया। उनका कहना था कि उन्हें बच्चा चाहिए था लेकिन उसके बारे वह सोच नहीं रहे थे।

First published on: Dec 21, 2022 06:40 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.