---विज्ञापन---

Toyota लेकर आ रहा नई शानदार SUV, अब Maruti और Hyundai का क्या होगा?

Toyota Century: टोयोटा अपनी धाकड़ कार Century को नए रंग रूप में लेकर आ रहा है। हाल ही में जापान कार निर्माता कंपनी टोयाटा ने इसके संकेत दिए हैं। इसमें अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन मिलेंगे। यह कार लुक्स में रोल्स रॉयस को टक्कर देती है। Toyota Century में हैवी V12 पेट्रोल इंजन मिलता है जानकारी के […]

Toyota Century price, Toyota Century mileage, auto news, suv cars
फाइल फोटो

Toyota Century: टोयोटा अपनी धाकड़ कार Century को नए रंग रूप में लेकर आ रहा है। हाल ही में जापान कार निर्माता कंपनी टोयाटा ने इसके संकेत दिए हैं। इसमें अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन मिलेंगे। यह कार लुक्स में रोल्स रॉयस को टक्कर देती है।

Toyota Century में हैवी V12 पेट्रोल इंजन मिलता है

जानकारी के अनुसार Toyota Century में हैवी V12 पेट्रोल इंजन मिलता है। इस कार में सभी एडवांस व सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। बता दें कि Toyota Century को कंपनी ने सबसे पहले साल 1967 में सेडान कार के रूप में पेश किया था। अब इसी कार को अपडेट किया जा रहा है।

Toyota Century price, Toyota Century mileage, auto news, suv cars

फाइल फोटो

पेश किया था Toyota Vellfire का नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल 

इससे पहले यह कार अभी तक ग्लोबल मार्केट में थी। इंडिया में इस कार को कब लॉन्च किया जाएगा। इसी कीमत और पावरट्रेन के बारे में फिलहाल कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है। बता दें कि हाल ही में कंपनी ने अपनी धाकड़ कार Toyota Vellfire के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को पेश किया था।

Toyota Vellfire हाइब्रिड कार है

Toyota Vellfire हाइब्रिड कार है। इसमें 2.5-लीटर पेट्रोल इंजन आता है। यह इंजन 4700 rpm देता है और इसमें 115 bhp की पावर होती है। इसमें पावर्ड कैप्टन सीटें, सुविधाजनक टेबल के साथ बड़ा आर्मरेस्ट, 16-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल आदि फीचर्स मिलते हैं। कार लंबाई 4,395mm, चौड़ाई 1,850mm और ऊंचाई 1,895mm है। इसमें एयरबैग, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल (VSC), व्हीकल डायनेमिक इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट (VDIM), हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (HAC) समेत सभी सेफ्टी फीचर्स हैं।

 

First published on: Jun 26, 2023 07:53 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.