---विज्ञापन---

लॉन्च से पहले Samsung Galaxy S23 FE का कैमरा स्पेक्स लीक, इस दिन दे सकता है दस्तक

Samsung Galaxy S23 FE: पिछले कई दिनों से गैलेक्सी S23 FE सुर्खियों में है। कथित तौर इसे जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। साथ ही लीक के जरिए आए दिन इसके स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो रहा है। एक नई रिपोर्ट में इस अपकमिंग फोन के कैमरे के बारे में जानकारी दी गई है। Samsung Galaxy […]

Samsung Galaxy S23 FE

Samsung Galaxy S23 FE: पिछले कई दिनों से गैलेक्सी S23 FE सुर्खियों में है। कथित तौर इसे जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। साथ ही लीक के जरिए आए दिन इसके स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो रहा है। एक नई रिपोर्ट में इस अपकमिंग फोन के कैमरे के बारे में जानकारी दी गई है।

Samsung Galaxy S23 FE Camera

लीक में के मुताबिक, गैलेक्सी 23 एफई में मिलने वाले कैमरे मार्केट में पहले से मौजूद S21 FE से बेहतर होंगे। रिपोर्ट से पता चलता है कि गैलेक्सी S23 एफई में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा, जो गैलेक्सी S22 और गैलेक्सी S23 में है।

ये भी पढ़ेंः 50MP कैमरा वाले Vivo Y56 5G को 19 हजार रुपये सस्ते में खरीदने का मौका! यहां बंपर छूट

पिछले एक लीक में भी ये खुलासा किया गया था कि S23 FE में 50-मेगापिक्सल का स्निपर होगा। जबकि, S21 FE में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी देखने को मिलता है। हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

मिलेगा 256 GB तक स्टोरेज

अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी S23 FE Exynos 2200 चिपसेट से लैस होगा। कुछ बाजारों में इसे स्नैपड्रैगन चिप के साथ भी पेश किया जा सकता है। यह 6 GB / 8 GB RAM और 128 GB / 256 GB मेमोरी ऑप्शन के साथ दस्तक दे सकता है।

ये भी पढ़ेंः Dimensity 7050 चिपसेट के साथ लॉन्च होगा Lava Agni 2 5G, जानें कीमत-फीचर्स

बैटरी को लेकर कहा गया है कि फोन को पावर देने के लिए कंपनी की ओर से गैलेक्सी S23 FE में 4,500mAh की बैटरी दी जा सकती है जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट केरेगी। इसमें 120Hz AMOLED स्क्रीन होने की उम्मीद है।

भारत में कब होगा लॉन्च?

खबरों के अनुसार, सैमसंग कथित तौर पर गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 और गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 को जुलाई के आखिरी सप्ताह में लॉन्च करने वाला है। ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी Galaxy S23 FE इस साल की चौथी तिमाही में पेश कर सकती है।

First published on: May 03, 2023 11:30 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.