---विज्ञापन---

12GB रैम के साथ 29 अप्रैल को लॉन्च होगा Redmi Note 12R Pro, जानें कीमत

Redmi Note 12R Pro: रेडमी एक बाद एक धाकड़ स्मार्टफोन को लॉन्च कर रहा है। कंपनी ने कुछ महीने पहले ही भारतीय बाजार में रेडमी नोट 12 सीरीज को लॉन्च किया है। इस सीरीज के तहत तीन मॉडल को पेश किया गया है। जिसमें Redmi Note 12, Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 […]

Redmi Note 12R Pro Launch date

Redmi Note 12R Pro: रेडमी एक बाद एक धाकड़ स्मार्टफोन को लॉन्च कर रहा है। कंपनी ने कुछ महीने पहले ही भारतीय बाजार में रेडमी नोट 12 सीरीज को लॉन्च किया है। इस सीरीज के तहत तीन मॉडल को पेश किया गया है। जिसमें Redmi Note 12, Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Plus मॉडल शामिल है। अब, कंपनी इस सीरीज में एक और नया फोन जोड़ने की घोषणा की है। ब्रांड ने पुष्टि किया है कि Redmi Note 12R Pro नाम से एक नया फोन को चीन में 29 अप्रैल, 2023 को लॉन्च किया जाएगा। रेडमी ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन को लॉन्च करने से पहले कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा किया है।

Redmi Note 12R Pro

सामने आई तस्वीर से पता चलता है कि नोट 12R Pro 12GB रैम, 256GB तक स्टोरेज और एक OLED पैनल के साथ दस्तक देगा। डिस्प्ले को 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने की उम्मीद है। क्योंकि, अन्य नोट 12 सीरीज के स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है।

Redmi Note 12 R Pro

ये भी पढ़ेंः Vivo T2x 5G की भारत में बिक्री शुरू, जानें कीमत, ऑफर और स्पेसिफिकेशन

इसके साथ ही पोस्टर पुष्टि करता है कि रेडमी Note 12R Pro गोल्ड, व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में दस्तक देगा। पावर बटन और वॉल्यूम अप और डाउन बटन डिवाइस के राइट साइड में होंगे। यह साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस होगा।

कैमरे को लेकर खबर है कि, रेडमी नोट 12 आर प्रो में 48MP का प्राइमरी रियर कैमरा होगा। साथ ही उम्मीद है कि इसमें सेकेंडरी कैमरा 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल यूनिट होगा। हालांकि, इस बारे में कंपनी की ओर से आधिकारिक तौर पर अभी जानकारी नहीं दी गई है।

ये भी पढ़ेंः Lava Blaze 1X 5G मई में हो सकता है लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स लीक

क्या होगी कीमत?

फिलहाल कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी गई है, लेकिन संभावना है कि Redmi Note 12R Pro को चीन में CNY 1,500 (लगभग 18,000 रुपये) के आसपास लॉन्च किया जा सकता है।

First published on: Apr 27, 2023 11:43 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.