---विज्ञापन---

50MP कैमरा के साथ भारत में इस दिन लॉन्च होगा Redmi Note 12 4G, जानें संभावित फीचर्स

Redmi Note 12 4G: दिग्गज स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक फोन लॉन्च करते रहता है। यूजर्स भी रेडमी के स्मार्टफोन को खूब पसंद करते हैं। इसी कड़ी में कंपनी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 12 4G को पेश करने की तैयारी में है। शाओमी ने इस फोन […]

Redmi Note 12 4G

Redmi Note 12 4G: दिग्गज स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक फोन लॉन्च करते रहता है। यूजर्स भी रेडमी के स्मार्टफोन को खूब पसंद करते हैं। इसी कड़ी में कंपनी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 12 4G को पेश करने की तैयारी में है। शाओमी ने इस फोन की लॉन्चिंग डेट का भी खुलासा कर दिया है। चलिए विस्तार से जानते हैं कि यह फोन इंडियन मार्केट में कब दस्तक देगा और इसकी खासियतों के बारे में…

भारत में इस दिन होगा लॉन्च Redmi Note 12 4G

शाओमी ने एक ट्वीट में जानकारी दी है कि रेजमी नोट 12 एक 4G डिवाइस होगा, जिसे 30 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा। डिवाइस का आधिकारिक लैंडिंग पेज इस फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी देती है। फोन में 120 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट के साथ एमोलेड डिस्प्ले मिलने की संभावना है। साथ यह रेडमी का अपकमिंग स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 685 4G चिपसेट से लैस होगा और वर्चुअल रैम समेत 11GB तक रैम की पेशकश करेगा।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सेल सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने सभी कैमरों के बारे में आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी है। फोन के 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच क्षमता वाली बैटरी दी जाने की पुष्टि की गई है। फोन फिंगरप्रिंट स्कैनर, डुअल-बैंड वाई-फाई, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी और IP53 रेटिंग के साथ आएगी।

ये भी पढ़ेंः OnePlus के इस धाकड़ 5G फोन पर भारी डिस्काउंट! 22,000 का स्मार्टफोन 3,000 से भी कम में

कहा जा रहा है कि शाओमी अपने इस अपकमिंग फोन को तीन- आइस ब्लू, मिंट ग्रीन और ओनेक्स ग्रे कलर ऑप्शन में पेश कर सकती है। हालांकि, भारतीय वेरिएंट को आधिकारिक ट्वीट में गोल्डन कलर ऑप्शन में देखा गया था। Redmi Note 12 4G स्मार्टफोन को इस साल जनवरी में एक भारतीय और एक ग्लोबल वेरिएंट के साथ IMEI डेटाबेस पर भी देखा गया था।

अभी पढ़ें – टेक – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 22, 2023 08:40 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.