---विज्ञापन---

Nokia Magic Max 2023 में मिलेंगे कई धांसू फीचर्स, जानिए कीमत और लॉन्च डेट

Nokia Magic Max 2023 Release Date: मार्केट में इन दिनों 5जी स्मार्टफोन की काफी मांग बढ़ती जा रही है। ये ही कारण है कि तमाम स्मार्टफोन निर्माता कंपनी 5जी सपोर्ट के साथ अपने फोनों को लॉन्च कर रही है। इन्हीं में से एक नोकिया भी है, जिसे फीचर फोनों के लिए काफी जाना जाता है। […]

nokia magic max price in india 2023, nokia magic max 5g 2023, nokia magic max 2023 price, nokia magic max 2023 launch date in india, nokia magic max 2023 release date, nokia magic max 2023 price in india flipkart, nokia magic max 2023 gsmarena, nokia magic max price ,

Nokia Magic Max 2023 Release Date: मार्केट में इन दिनों 5जी स्मार्टफोन की काफी मांग बढ़ती जा रही है। ये ही कारण है कि तमाम स्मार्टफोन निर्माता कंपनी 5जी सपोर्ट के साथ अपने फोनों को लॉन्च कर रही है। इन्हीं में से एक नोकिया भी है, जिसे फीचर फोनों के लिए काफी जाना जाता है।

वहीं, अब नोकिया मार्केट में अपने फ्लैगशिप फोन से धूम मचाने के लिए तैयार है। अफवाहों की मानें तो नोकिया बहुत जल्द अपना नया फ्लैगशिप फोन मार्केट में लेकर आ रहा है, जिसमें 200 मेगापिक्सल कैमरा समेत कई शानदार फीचर्स मिल सकते हैं। आइए नोकिया के अपकमिंग फ्लैगशिप फोन के बारे में जानते हैं।

Nokia Upcoming Flagship Phone

लीक की मानें तो नोकिया अपने नए फ्लैगशिप फोन को मैजिक मैक्स 2023 के नाम से पेश करने वाला है। इस फोन में 200 मेगापिक्सल का कैमरा, 8GB/12GB/16GB रैम और 256GB/512GB इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन्स मिलेंगे। बॉक्स के बाहर ये फोन Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बूट करेगा। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 5G CPU मिल सकता है।

Nokia Magic Max 2023 Specifications 

नोकिया मैजिक मैक्स 2023 में 6.7 इंच का डिस्प्ले देखने को मिलेगा जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसकी स्क्रीन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7 का प्रोटेक्शन के साथ आ सकती है। इस फोन में 7950mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी मिलेगी। इसकी बैटरी 180W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट के साथ आएगी।

कैमरे की बात करें तो नोकिया मैजिक मैक्स में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इस फोन में 200 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा दो अन्य कैमरा 64 मेगापिक्सल और 48 मेगापिक्सल के साथ होंगे। जबकि, फोन में सेल्फी और वीडियो के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।

Nokia Magic Max 2023 Launch Date Price in India

नोकिया मैजिक मैक्स को भारत में 24 अगस्त 2023 को लॉन्च किया जा सकता है। इसका 8GB/12GB/16GB रैम और 256GB/512GB इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन आ सकता है। फोन की शुरुआती कीमत 35 हजार से 45 हजार के आसपास हो सकती है। फिलहाल, फोन के बारे में कोई जानकारी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है।

First published on: Jun 02, 2023 04:01 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.