---विज्ञापन---

Nokia 2660 Flip के दो नए कलर लॉन्च, जानिए क्या है कीमत और खासियत

Nokia 2660 Flip Launch Price: फीचर्स फोन के लिए प्रसिद्ध कंपनी नोकिया ने अपने फ्लिप फोन को नए कलर वेरिएंट में लॉन्च किया है। इस तरह से नोकिय 2660 फ्लिप फोन अब 5 कलर ऑप्शन में आता है। ऐसे यूजर्स जिन्हें फ्लिप फोन लेना है और उनका बजट भी खास ज्यादा नहीं है तो उनके […]

nokia 2660, nokia, nokia 2660 flip whatsapp, nokia 2660 flip price, nokia 2660 flip specifications, nokia 2660 flip review, nokia 2660 flip gsmarena, nokia 2660 flip 4g, nokia 2660 flip cover, nokia 2660 flip india,

Nokia 2660 Flip Launch Price: फीचर्स फोन के लिए प्रसिद्ध कंपनी नोकिया ने अपने फ्लिप फोन को नए कलर वेरिएंट में लॉन्च किया है। इस तरह से नोकिय 2660 फ्लिप फोन अब 5 कलर ऑप्शन में आता है। ऐसे यूजर्स जिन्हें फ्लिप फोन लेना है और उनका बजट भी खास ज्यादा नहीं है तो उनके लिए ये एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

नोकिय 2660 फ्लिप एक 4जी फोन है, जिसमें डुअल स्क्रीन के अलावा सिंगल रियर कैमरा समेत दमदार बैटरी और भी कई शानदार फीचर्स हैं। आइए नोकिय 2660 फ्लिप फोन की कीमत और खासियत जानते हैं।

Nokia 2660 Flip Launch in New Color Variant

नोकिया ने अपने 2660 फ्लिप फोन को फिर से लॉन्च किया है। पहले की तुलना में इस नए फोन में कुछ मामूली से बदलाव किए गए है। जबकि, फोन को दो नए कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध कर दिया गया है। नोकिया का ये फीचर फोन डुअल स्क्रीन के साथ आता है।

ये भी पढ़ेंः IQoo Neo 7 Pro 5G: 20 जून को भारत में होगा लॉन्च! जानिए संभावित कीमत

Nokia 2660 Flip Phone

नोकिया 2660 फ्लिप फोन को पिछले साल तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया था, जो ब्लू, ब्लैक और रेड कलर के साथ है। वहीं, अब फोन के दो नए कलर को एड कर दिया है। नोकिया 2660 को लश ग्रीन और पॉप पिंक नए कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।

Nokia 2660 Flip Phone Price in India

नए कलर- लश ग्रीन और पॉप पिंक नए ऑप्शन को यूरोप में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 64.99 पाउंड यानी करीब 6,661 रुपये है। हालांकि, कंपनी ने पिछले साल भारत में नोकिया 2660 फ्लिप को 4,699 रुपये में लॉन्च कर दिया गया था। अभी तक फोन के नए कलर ऑप्शन भारत में लॉन्च हुए है या नहीं, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

Nokia 2660 Flip Phone Specifications 

नोकिया 2660 फ्लिप फोन में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। ये फोन दो स्क्रीन के साथ आता है, जिसमें 2.8 इंच का QVGA प्राइमरी डिस्प्ले है। इसकी डुअल स्क्रीन 1.77 इंच डिस्प्ले के साथ है। इसमें UnisocT107 प्रोसेसर है जिसे 48MB RAM और 128MB इंटरनल के साथ जोड़ा गया है।

ये फोन सिंगल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें LED फ्लैश के साथ 0.3MP का VGA सिंगल रियर कैमरा है। इस फोन में 32GB तक माइक्रो SD कार्ड के जरिए स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है। इस फ्लिप फोन में 1450mAh की बैटरी है।

ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jun 04, 2023 09:43 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.