Monday, October 2, 2023
-विज्ञापन-

Lexus की इस धाकड़ कार की डिलीवरी शुरू, 7 सेकंड में पकड़ती है 100 Kmpl की रफ्तार, जानें शानदार फीचर्स

Lexus RX 350H की टॉप स्पीड 200 kmph की है। यह जबरदस्त कार 242 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है।

Lexus RX 350H: जापानी कार निर्माता कंपनी लेक्सस ने अपनी धांसू एसयूवी Lexus RX 350H की भारत में डिलीवरी शुरू कर दी है। इस जबरदस्त कार में हाइब्रिड इंजन है। यह इंजन 2.5-लीटर का है जो 4-सिलेंडर के साथ हाई परफॉमेंस देता है।

कंपनी की 5 जेनरेशन कार है, इसमें ई-फोर इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है

पहली बार बीते जनवरी में ऑटो एक्सपो में कंपनी ने अपनी यह कार प्रदर्शित की थी। तभी से इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई थी। यह कंपनी की 5 जेनरेशन कार है। जिसमें हाइब्रिड ट्रांसएक्सल दिया गया है। इसके रियर ई-फोर इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है। जानकारी के अनुसार यह इलेक्ट्रॉनिक रूप से कंट्रोल कंटीन्यूअस वैरिएबल ट्रांसमिशन के साथ आती है।

Lexus RX 350H price, Lexus RX 350H mileage, auto news, suv cars
फाइल फोटो

कार 247 Bhp की पावर देती है

कंपनी की यह कार जानदार कार 247 Bhp की पावर देती है। यह कार महज 7.9 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। जानकारी के अनुसार इस शानदार कार में कंपनी ने सभी एडवांस व सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। बाजार में यह धाकड़ कार Mercedes-Benz GLE-Class, BMW X5 और Audi Q7 से मुकाबला करती है।

कार की टॉप स्पीड 200 kmph की है

Lexus RX 350H बाजार में 95.80 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसका टॉप मॉडल 1.18 करोड़ का आता है। जानदार कार की टॉप स्पीड 200 kmph की है। यह जबरदस्त कार 242 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है।

Latest

Don't miss

Big B की नातिन Navya ने डेब्यू वॉक से लूटी महफिल, मामी Aishwarya Rai का दिखा अलग स्वैग

Navya Naveli Nanda Debut: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की बेटी श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) भले...

Nirahua-Amrapali Song Video Viral: आम्रपाली संग निरहुआ ने किया जमकर रोमांस, मिले 12 मिलियन से ज्यादा व्यूज

Nirahua-Amrapali Song Video Viral: भोजपुरी गानों ने इन दिनों धूम मचाई हुई है। भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव (Dinesh lal yadav) उर्फ निरहुआ (Nirhua)...

Tejas Teaser Out: Kangana Ranaut उड़ाएंगी दुश्मनों के छक्के, बोलीं- ‘जंग के मैदान में अब जंग’

Kangana Ranaut Tejas Teaser Out: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कंगना रनौत(Kangana Ranaut) की फिल्म 'चंद्रमुखी 2' (Chandramukhi 2) ने इसी हफ्ते थियेटर में एंट्री...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here