Saturday, September 23, 2023
-विज्ञापन-

Fire-Boltt Blizzard वॉच 4 नए कलर ऑप्शन में उपलब्ध, जानें कीमत

Fire-Boltt Blizzard: फायर-बोल्ट ने अपने Blizzard वॉच को भारत में 4 नए कलर ऑप्शन में पेश किया है। इसकी कीमत 4 हजार रुपये से कम है...

Fire-Boltt Blizzard: फायर-बोल्ट ने अपने Blizzard वॉच को भारत में फरवरी 2023 में लॉन्च किया था। यह धांसू फीचर्स और किफायती कीमत के साथ आती है। अब, ब्रांड ने इस वॉच को 4 नए कलर ऑप्शन में पेश की है। आइये फायर-बोल्ट Blizzard पर एक नजर डालते हैं।

Fire-Boltt Blizzard: कलर ऑप्शन और कीमत

कंपनी ने इस वॉच को जिन चार कलर में पेश किया है, उनमें गोल्ड, रोज गोल्ड, ब्लैक रोज गोल्ड और गोल्ड ब्लैक जैसे कलर ऑप्शन शामिल हैं। यूजर्स इसे फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट fireboltt.com के माधम से खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 3,799 रुपये है। ग्राहक इसे EMI पर भी खरीद सकते हैं।

Fire-Boltt Blizzard Smartwatch

Fire-Boltt Blizzard की क्या है खासियत?

इस वॉच की सबसे खास बात ये है कि यह एक क्लासिक दिखने वाली घड़ी है जो स्मार्ट फीचर्स के साथ आती है। इस घड़ी को एडवान्स सिरेमिक से बने डुअल शेड्स के साथ डिजाइन किया गया है, जिसमें एंटी कोरोसिन फीचर्स हैं।

Fire-Boltt Blizzard specifications

इसमें 240 x 240 पिक्सेल रिजॉल्यूशन वाला सर्कुलर 1.28 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्ट वॉच में इन-बिल्ट स्पीकर और माइक है जिसके माध्यम से आप वॉयस कॉल कर सकते हैं। यह वाटर रेसिसटेंस और IP67 सर्टिफाइड है।

Fire-Boltt Smartwatch Under 4000

फायर-बोल्ट के इस स्मार्ट वॉच में ढ़ेर सारे हेल्थ फीचर्स भी हैं। इस वॉच में हार्ट-रेट मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजन लेवल ट्रैकिंग के लिए SpO2 सेंसर, स्लीप ट्रैकर और महिलाओं के मेंस्ट्रुअल साइकिल मॉनिटर जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा, इसमें 120 स्पोर्ट मोड्स भी मिलते हैं।

अब, बात करें इसकी बैटरी बैकअप की तो कंपनी ने इस वॉच में 220mAh बैटरी दी है जिसे लेकर दावा किया गया है यह 7 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है।

Latest

Don't miss

Gadar 2 Day 43 Box Office Collection: ‘गदर 2’ का के ‘तारा सिंह’ की धीमी पड़ी रफ्तार, 43 वें दिन किया सिर्फ इतना कलेक्शन

Gadar 2 Day 43 Box Office Collection: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) स्टारर फिल्म गदर 2 को फैंस की ओर...

Tanuja Birthday: धर्मेंद्र ने जब नशे में कर दी ऐसी हरकत, तनुजा ने जड़ दिया थप्पड़

Tanuja Birthday: 70 के दशक की फेमस अदाकारा और काजोल (Kajol) की मां तनुजा (Tanuja) का आज जन्मदिन है। एक्ट्रेस का जन्म 23 सितंबर...

Prem Chopra  Birthday: बनना चाहते थे हीरो, बन गए विलेन जिसके खौफ से पति छिपा लेते थे अपनी बीवियां

Prem Chopra  Birthday: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) इंडस्ट्री का वो नाम है जिनके नाम से लोग अपनी बीवीयों को छिपा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here