---विज्ञापन---

Apple Watch जैसे डिजाइन की किफायती स्मार्ट वॉच लॉन्च

boAt Wave Fury Smartwatch: बोट ने अपनी वेव फ्यूरी नामक स्मार्ट वॉच को भारत में लॉन्च कर दी है। इस वॉच का डिजाइन Apple वॉच की तरह है। साथ ही कंपनी ने इसे कम कीमत के साथ पेश की है। चलिए वेव फ्यूरी स्मार्ट वॉच के बारे में विस्तार से जानते हैं… boAt Wave Fury […]

boAt Wave Fury Smartwatch

boAt Wave Fury Smartwatch: बोट ने अपनी वेव फ्यूरी नामक स्मार्ट वॉच को भारत में लॉन्च कर दी है। इस वॉच का डिजाइन Apple वॉच की तरह है। साथ ही कंपनी ने इसे कम कीमत के साथ पेश की है। चलिए वेव फ्यूरी स्मार्ट वॉच के बारे में विस्तार से जानते हैं…

boAt Wave Fury Smartwatch: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

इस स्मार्ट वॉच में स्क्वायर डिस्प्ले है जो ऐप्पल वॉच की तरह दिखता है। इसमें 1.83 इंच की एचडी स्क्रीन है, जो 240 x 284 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 550 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। नई स्मार्ट वॉच 50 से अधिक स्पोर्ट्स मोड और कई हेल्थ संबंधी सेंसर जैसे हार्ट रेट ट्रैकिंग, SpO2 ब्लड ऑक्सीजन मैपिंग जैसी फीचर्स के साथ आती है।

यह एक ब्लूटूथ कॉलिंग वॉच है और इसमें हाई क्वालिटी वाले माइक्रोफोन, डायल पैड है। इसके अलावा आप इस वॉच में 10 कॉन्टेक्ट्स को सेव कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, यह IP67 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस है।

यह भी पढ़ेंः Nothing Phone 2 की कीमत और फुल स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा! 11 जुलाई को होगा लॉन्च

सबसे खास बात, कंपनी दावा करती है कि यह स्मार्टफोन 5 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। यूजर्स को बोट वेव फ्यूरी स्मार्ट वॉच में म्यूजिक कंट्रोल और कैमरा कंट्रोल जैसे अन्य फीचर्स भी मिलते हैं।

boAt Wave Fury Smartwatch: क्या है कीमत?

बोट ने Wave Fury को दो वेरिएंट में पेश में पेश किया है। इसमें सिलिकॉन स्ट्रैप वेरिएंट- एक्टिव ब्लैक, सियान ब्लू, चेरी ब्लॉसम और टील ग्रीन जैसी कलर ऑप्शन में आती है। दूसरी ओर, एक मेटालिक स्ट्रैप वेरिएंट भी है, जो इसकी ऐप्पल वॉच जैसी डिजाइन को जोड़ता है।

स्मार्टवॉच फ्लिपकार्ट और ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट पर 1,299 रुपये की शुरुआती कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस मॉडल की बिक्री 9 जुलाई से शुरू होगी।

First published on: Jul 07, 2023 03:06 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.