Thursday, 22 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

साउथ इंडस्ट्री को बड़ा झटका, मशहूर सिंगर कृष्णाराज का 75 साल की उम्र में निधन, संगीतकार देवा संग किया था काम

साउथ के मशहूर सिंगर कृष्णराज का निधन हो गया है. वो 75 साल के थे और लंबे समय से उनकी तबीयत खराब चल रही थी.

south singer krishna raj
साउथ के गायक कृष्णराज का निधन, Photo Credit- Social Media

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक के बाद एक दुखद खबरें सामने आ रही हैं. मशहूर संगीतकार देवा के निधन के कुछ ही दिनों बाद अब तमिल सिनेमा के जाने-माने सिंगर कृष्णराज ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया है. 75 साल की उम्र में चेन्नई में उनका निधन हो गया. बताया जा रहा है कि वह काफी समय से बीमार चल रहे थे. कृष्णराज के निधन की खबर से संगीत जगत में शोक की लहर है. कृष्णराज ने तमिल सिनेमा में 300 से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दी थी. इतना ही नहीं उन्होंने कई फिल्मों में ऐसे गाने दिए जिसे शायद ही लोग कभी भूल पाएंगे.

अंतिम दर्शन के लिए कहां पहुंचेंगे लोग?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृष्णराज का पार्थिव शरीर चेन्नई के वलसरवक्कम स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है. कृष्णराज ने अपने करियर में कई पॉपुलर तमिल गाने गाए. उनके पॉपुलर गानों की लिस्ट बहुत लंबी है जिनमें ‘तिरुपति एजूमलाई वेंकटेशा’, ‘काथु अडिक्कुधु’ और ‘सिर कुट्टू पोनालूम’ जैसे सॉन्ग्स शामिल हैं. फिल्म ‘पोर्कालाम’ का गाना ‘तंजावुर मन्नू एडुथु’ भी उनके करियर के यादगार गानों में गिना जाता है.

---विज्ञापन---

इन फिल्मों के गानों को दी अपनी आवाज

इसके अलावा उन्होंने फिल्म ‘परुथीवीरन’ के गाने ‘अय्ययो’ और ‘कझुगु’ के गाने ‘आंबलैक्कुम पोम्बलैक्कुम’ को भी अपनी आवाज दी थी. फिल्म ‘सोरारई पोत्रु’ के लिए गाया गया उनका गाना ‘नालु निमिषम’ भी उनके काम का हिस्सा रहा.

संगीतकार देवा के साथ किया था काम

कृष्णराज ने मशहूर संगीत निर्देशक देवा के साथ भी काम किया था. दोनों ने तमिल संगीत जगत में कई प्रोजेक्ट्स पर साथ काम किया. खास बात यह है कि देवा का भी 17 अक्टूबर को 75 साल की उम्र में निधन हो गया था. उन्हें तमिलनाडु में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई थी. रजनीकांत और कमल हासन समेत कई हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी थी.

---विज्ञापन---

फैंस के दिलों में हमेशा रहेंगे जिंदा

अब कृष्णराज के निधन की खबर ने संगीत प्रेमियों को एक बार फिर गमगीन कर दिया है. तमिल सिनेमा में उनके योगदान और उनके गाए गाने लंबे समय तक फैंस की यादों में बने रहेंगे.

First published on: Oct 22, 2026 03:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो