Friday, 4 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

पंजाबी सिंगर की मौत से मचा हड़कंप, घर पर मिली सड़ी गली बॉडी

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से सिंगर बलजीत सिंह की मौत की हैरान करने वाली खबर सामने आई है. उनका शव लुधियाना स्थित घर से बरामद किया गया, जहां वह कथित तौर पर अकेले रहते थे. घर से दुर्गंध आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव बरामद हुआ.

Punjabi Singer Baljeet Singh
Punjabi Singer Baljeet Singh

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. सिंगर बलजीत सिंह का निधन हो गया है. उनका शव लुधियाना स्थित उनके घर से बरामद किया गया है. वह लुधियाना में अकेले रहते थे और बीते कई दिनों से उनका परिवार उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा था. इसी बीच, घर से लगातार दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सिंगर के घर की जांच की, जिसके बाद उनकी मौत का पता चला. बलजीत सिंह के निधन से इलाके में हड़कंप मच गया है.

घर में मिला शव

दरअसल, 3 सितंबर को पड़ोसियों ने पुलिस से बलजीत सिंह के घर से आ रही दुर्गंध को लेकर शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई. घर के अंदर पहुंचने पर पुलिस को बलजीत सिंह का शव बेड पर बेहद खराब हालत में मिला. जानकारी के मुताबिक, शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है, जिसके कारण उसकी हालत काफी खराब हो गई थी. इतना ही नहीं, सिंगर के घर में कई जगहों पर खून के निशान भी मिले, जिसके बाद पुलिस हत्या समेत कई पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.

---विज्ञापन---

पुलिस जांच में जुटी

वहीं, पुलिस के अलावा फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड और सीआईए की टीम भी मौके पर पहुंची। इसके अलावा, आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से भी मामले के संबंध में पूछताछ की जा रही है. मामले की जांच के लिए पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है.

हार्ट अटैक से हुआ सिंगर का निधन

हालांकि, अब सिंगर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है. पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलजीत सिंह की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है. हालांकि, घर में मिले खून के निशान से पैदा हुए संदेह को देखते हुए पुलिस अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है.

---विज्ञापन---

सिंगर को थी नशे की लत

वहीं, पोस्टमार्टम के बाद बलजीत सिंह का शव परिवार को सौंप दिया गया है. बलजीत सिंह को लेकर कुछ रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि उन्हें नशे की लत थी, जिसका उनके म्यूजिक करियर पर काफी असर पड़ा था. हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें-Zee 5 पर रिलीज होंगी ये 7 साउथ फिल्में, रोमांस से लेकर क्राइम थ्रिलर तक.. मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज

---विज्ञापन---
First published on: Sep 04, 2026 02:58 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola