---विज्ञापन---
Zee 5 पर रिलीज होंगी ये 7 साउथ फिल्में, रोमांस से लेकर क्राइम थ्रिलर तक.. मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज
ओटीटी पर हर हफ्ते तमाम फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. वहीं, जल्द ही जी5 पर तमाम तेलुगु फिल्में रिलीज होने वाली हैं. ये जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देंगी.
ओटीटी पर हर हफ्ते तमाम फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. इसमें से कई ऐसी फिल्में भी हैं, जो सिनेमाघरों में धमाल मचाने के कुछ वक्त बाद ओटीटी पर दस्तक देती हैं. वहीं, सितंबर का महीना शुरू हो गया है और इस हफ्ते कई फिल्में ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं. जी5 पर भी 7 साउथ इंडियन फिल्में दस्तक देने वाली हैं. हालांकि अभी इनकी रिलीज डेट अनाउंस नहीं की गई है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
कनका दुर्गा
लिस्ट में पहला नाम फिल्म 'कनका दुर्गा' का है. जो कि जल्द ही जी5 पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में अल्लारी नरेश, काजल चौधरी और सुब्बाराजू अहम रोल में नजर आए हैं. फिल्म का डायरेक्शन प्रदीप मद्दली ने किया है. फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन ये जी5 पर जल्द ही दस्तक देगी.
ऑब्जेक्शन माय लॉर्ड'
कोर्ट रूम ड्रामा के शौकीनों के लिए जी5 पर 'ऑब्जेक्शन माय लॉर्ड'आने वाली है. श्रीकांत मेका, मुकेश ऋषि और अनन्या शर्मा स्टारर इस फिल्म का डायरेक्शन संतोष अय्यपन ने किया है. फिल्म को जल्द ही जी5 पर देख सकेंगे.
अनंत कालम
तेलुगु फिल्म 'अनंत कालम' भी रिलीज होने वाली है. यह फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर से भरी हुई है. फिल्म कन्नड़ भाषा के अलावा तेलुगु में भी रिलीज की जाएगी. इस मूवी का डायरेक्शन विजय मंजूनाथ ने किया है और इसमें लीड रोल में पृथ्वीराज शेट्टी नजर आए हैं.
कूस मुनिसामी वीरप्पन
'कूस मुनिसामी वीरप्पन' फिल्म चंदन तस्कर वीरप्पन पर बनी है. सच्ची घटना से इंस्पायर ये मूवी जी5 तमिल, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज होगी.
ए क्वीन
'ए क्वीन' सस्पेंस और थ्रिलर से भरी हुई है. यह जल्द ही जी5 पर रिलीज होगी. हालांकि फिल्म की रिलीज डेट फिलहाल अनाउंस नहीं की गई है.
श्रीमती
'श्रीमती' फिल्म एक महिला की कहानी है. जो कि जल्द ही जी5 पर रिलीज होगी. फिल्म का ऐलान हो चुका है, लेकिन इसकी रिलीज डेट का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है.
पंचनामा
पंचनामा फिल्म 11 सितंबर को जी5 पर रिलीज होगी. यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है. इस मूवी में भरस निवास अहम रोल में नजर आएंगे.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.