Tuesday, 30 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘बिग बॉस’ से आई रिश्ते में खटास! अब Akanksha Chamola ने तोड़ी चुप्पी, Gaurav Khanna से अलग होने की बताई असली वजह

---विज्ञापन---

Akanksha Chamola Divorce Reason: लॉक अप सीजन 2 (Lock Upp 2) में टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने उनके और गौरव खन्ना के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं को नई दिशा दे दी है. पहले ही हफ्ते में उन्होंने बताया था कि वह और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे थे. अब शो के हालिया एपिसोड में उन्होंने पहली बार विस्तार से बताया कि आखिर दोनों ने अलग होने का फैसला क्यों लिया.

आकांक्षा का खुलासा

शो में श्रेया कालरा से बातचीत के दौरान आकांक्षा ने कहा कि शादी से पहले ही उन्होंने गौरव को साफ बता दिया था कि वह मां नहीं बनना चाहतीं. उस समय गौरव ने उनकी बात मान ली थी, लेकिन वक्त के साथ उन्हें एहसास हुआ कि उनका फैसला कभी नहीं बदलने वाला.  

---Advertisement---

आकांक्षा ने बताया क्यों ले रहे दोनों तलाक?

आकांक्षा ने कहा, 'शुरुआत में मुझे लगा था कि शायद भविष्य में मेरा मन बदल जाए, लेकिन धीरे-धीरे समझ आया कि मैं जिंदगीभर मां नहीं बनना चाहती. दूसरी तरफ, मुझे महसूस होने लगा कि गौरव के मन में पिता बनने की इच्छा है.'

जिंदगी जीने पर आकांक्षा ने रखी अपनी बात

उन्होंने आगे कहा कि वह नहीं चाहती थीं कि उनकी वजह से गौरव की कोई ख्वाहिश अधूरी रह जाए. उनके मुताबिक, हर इंसान को अपनी जिंदगी अपनी पसंद के मुताबिक जीने का अधिकार है और अगर दोनों की जिंदगी की प्राथमिकताएं अलग हों तो रिश्ते पर असर पड़ना स्वाभाविक है.

---Advertisement---

मां बनने पर आकांक्षा की दो टूक

बातचीत के दौरान श्रेया ने आकांक्षा से पूछा कि अगर खुद बच्चा नहीं चाहतीं तो गोद लेने का विकल्प क्यों नहीं चुना? इस पर आकांक्षा ने साफ जवाब दिया कि उनके अंदर 'मदर इंस्टिंक्ट' नहीं है और वह किसी बच्चे की जिम्मेदारी उठाने के लिए खुद को तैयार नहीं मानतीं. उन्होंने कहा कि वह अपनी जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीना चाहती हैं.

दोनों परिवारों को लेकर आकांक्षा ने क्या कहा?

आकांक्षा ने यह भी माना कि इस सच के सामने आने का असर सिर्फ उन दोनों पर नहीं, बल्कि दोनों परिवारों पर भी पड़ेगा. दिलचस्प बात यह है कि जब गौरव खन्ना 'बिग बॉस' में नजर आए थे, तब उन्होंने शो के दौरान पिता बनने की इच्छा जाहिर की थीय उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी पत्नी फिलहाल इसके लिए तैयार नहीं हैं. उस समय इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर आकांक्षा को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था.

---Advertisement---

10 साल से एक-दूसरे का साथ दे रहा कपल

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने 24 नवंबर 2016 को शादी की थी. अब 'लॉक अप 2' में आकांक्षा के इस खुलासे के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर काफी हद तक तस्वीर साफ होती नजर आ रही है.

First published on: Jun 30, 2026 09:57 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola