Monday, 29 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jasmin Bhasin Gets Emotional from Her Hospital Bed, वीडियो बनाकर बताई तकलीफ, खुद दिया हेल्थ अपडेट

टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन इन दिनों दुबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं। 28 जून को अपना 36वां जन्मदिन मनाने के लिए वह बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ दुबई पहुंची थीं, लेकिन बर्थडे सेलिब्रेशन से पहले ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इस खबर की जानकारी सबसे पहले अली गोनी ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jun 29, 2026 17:34
Share :
Jasmin Bhasin

टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन इन दिनों दुबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं। 28 जून को अपना 36वां जन्मदिन मनाने के लिए वह बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ दुबई पहुंची थीं, लेकिन बर्थडे सेलिब्रेशन से पहले ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इस खबर की जानकारी सबसे पहले अली गोनी ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी। अब जैस्मिन ने अस्पताल से एक वीडियो शेयर कर अपनी हेल्थ का अपडेट दिया है। वीडियो में वह हॉस्पिटल बेड पर नजर आ रही हैं। चेहरे पर तकलीफ साफ दिखाई देने के बावजूद उन्होंने मुस्कुराते हुए फैंस का हौसला बढ़ाया और जन्मदिन की शुभकामनाओं व प्यार के लिए सभी का धन्यवाद किया। वीडियो के अंत में वह भावुक भी नजर आईं, लेकिन खुद को संभालते हुए जल्द ठीक होकर लौटने का भरोसा दिया। जैस्मिन ने अपने पोस्ट के कैप्शन में बताया कि दुबई पहुंचने के अगले ही दिन उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी। डॉक्टरों ने उन्हें (Terminal Ileitis), गंभीर संक्रमण और तेज सूजन (इन्फेक्शन व इंफ्लेमेशन) का पता चलने के बाद तुरंत अस्पताल में भर्ती किया। उन्होंने बताया कि यह स्थिति हाई-रिस्क थी, लेकिन अब उनकी तबीयत पहले से बेहतर है और वह तेजी से रिकवर कर रही हैं। फिलहाल जैस्मिन डॉक्टरों की निगरानी में अस्पताल में आराम कर रही हैं। उनके इस हेल्थ अपडेट के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है और सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होकर वापस लौटने की दुआ कर रहे हैं।

First published on: Jun 29, 2026 05:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola