बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का रंजन जल्द ही मां बनने वाली हैं। 36 वर्षीय एक्ट्रेस पति आदित्य सील के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की तैयारी में हैं। मां बनने से पहले कपल ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में पारंपरिक गोदभराई समारोह आयोजित किया, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खास मौके की कई तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में वह रेड-ऑरेंज रंग के खूबसूरत ट्रेडिशनल सलवार-सूट में नजर आ रही हैं। मल्टीकलर एम्ब्रॉयडरी, मैचिंग दुपट्टा, गोल्डन पैंट और मिनिमल जूलरी के साथ उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा है। वहीं, आदित्य सील येलो कुर्ता और व्हाइट पायजामे में नजर आए। समारोह की एक तस्वीर ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, जिसमें आदित्य मस्ती भरे अंदाज में अनुष्का की गोद में बैठे दिखाई दिए। वहीं दूसरी तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे को प्यार से निहारते नजर आए। अनुष्का की बहन आकांक्षा रंजन ने भी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें ‘लाइफलाइन’ बताया और बहन पर प्यार लुटाया। गोदभराई समारोह में दोनों परिवारों की मौजूदगी ने इस पल को और खास बना दिया। एक तस्वीर में आदित्य की मां अपनी बहू के माथे पर तिलक लगाती नजर आईं, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। बता दें कि अनुष्का रंजन और आदित्य सील ने नवंबर 2021 में शादी की थी। कई वर्षों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों विवाह बंधन में बंधे थे। अब शादी के कुछ साल बाद दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। फैंस भी सोशल मीडिया पर कपल को लगातार बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं।
---विज्ञापन---
36-year-old actress to become a mother via IVF: खुशी से चहकीं Mom-To-Be, गोदभराई की तस्वीरें वायरल!
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का रंजन जल्द ही मां बनने वाली हैं। 36 वर्षीय एक्ट्रेस पति आदित्य सील के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की तैयारी में हैं। मां बनने से पहले कपल ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में पारंपरिक गोदभराई समारोह आयोजित किया, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
First published on: Jun 29, 2026 04:37 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola