Tuesday, 30 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sunny Deol की है 225 करोड़ की नेटवर्थ! फिर भी घिसे हुए जूते पहनकर घूम रहे हैं एक्टर

सनी देओल अपनी आने वाली फिल्म 'इक्का' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल हुए, जहां उनके जूतों ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा. जिसके बाद ट्रेलर लॉन्च से उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है

---विज्ञापन---

Sunny Deol
Sunny Deol

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों की तैयारियों में व्यस्त हैं. वह 33 साल बाद एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म में नजर आने वाले हैं. एक्टर जल्द ही फिल्म ‘इक्का’ में अक्षय खन्ना के साथ दिखाई देंगे. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट 29 जून को रखा गया था, जिसमें पूरी स्टारकास्ट शामिल हुई. हालांकि, इस दौरान सनी देओल के जूतों ने लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचाय

दरअसल, ‘इक्का’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सनी देओल के साथ अक्षय खन्ना, दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम सहित कई कलाकार मौजूद थे. इस दौरान सभी कलाकारों ने फिल्म और अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातें साझा कीं. वहीं, अभिनेत्री तिलोत्तमा शोम ने सनी देओल का मशहूर ‘ढाई किलो का हाथ’ वाला डायलॉग भी दोहराया, जिसके बाद अभिनेता ने उनकी तारीफ की. इसी बीच सनी देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

---विज्ञापन---

फटे हुए जूते पहनकर इवेंट में पहुंचे सनी देओल

वायरल वीडियो में सनी देओल फटे हुए जूते पहने नजर आ रहे हैं. उनके जूते की एड़ी (हील) वाला हिस्सा फटा हुआ दिखाई दे रहा है, जिस पर वहां मौजूद पैपराजी की नजर पड़ गई. इसके बाद अभिनेता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा. इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ लोग सनी देओल का मजाक उड़ा रहे हैं, जबकि कई यूजर्स उनकी सादगी की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “वो पंप उखाड़ते वक्त थोड़ा सा घिस गया.” वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, “ऐसी बेकार पोस्ट मत कीजिए. सिर्फ इस व्यक्ति की सादगी को महसूस कीजिए. भगवान उन पर हमेशा कृपा बनाए रखें.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “हो सकता है कि ये उनके पसंदीदा जूते हों.”

सनी देओल की नेट वर्थ

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल 130 करोड़ से 225 करोड़ रुपये तक की संपत्ति के मालिक हैं. वह एक फिल्म के लिए 5 से 6 करोड़ रुपये फीस लेते हैं. इसके अलावा उनके पास कई महंगी प्रॉपर्टी और लग्जरी गाड़ियां भी हैं.

जल्द इन फिल्मों में दिखेंगे सनी देओल

अगर उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी देओल जल्द ही फिल्म ‘इक्का’ में नजर आएंगे, जो 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इसके अलावा वह फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में भी दिखाई देंगे, जो 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 18: दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ की कमाई में आई भारी गिरावट, 18वें दिन किया बस इतना कलेक्शन

First published on: Jun 30, 2026 09:57 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola