Monday, 29 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Akanksha Chamola’s Father Breaks Silence । Gaurav Khanna पर लगाए गंभीर आरोप ! जानिए सबकुछ

टीवी अभिनेता गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला के तलाक की खबरों के बीच अब एक वायरल सोशल मीडिया कमेंट ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि यह कमेंट आकांक्षा के पिता राजेंद्र चमोला का है, हालांकि इसकी अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jun 29, 2026 11:30
Share :
Akansha Chamola

टीवी अभिनेता गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला के तलाक की खबरों के बीच अब एक वायरल सोशल मीडिया कमेंट ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि यह कमेंट आकांक्षा के पिता राजेंद्र चमोला का है, हालांकि इसकी अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो लॉक अप 2 में आकांक्षा ने खुलासा किया कि वह और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और जल्द ही उनका तलाक होने वाला है। इस खुलासे ने फैंस को चौंका दिया, क्योंकि पिछले एक साल में दोनों कई बार साथ नजर आए थे और उनकी तस्वीरें व वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आते रहे थे। इसी बीच एक इंस्टाग्राम पोस्ट के कमेंट सेक्शन में खुद को राजेंद्र चमोला बताने वाले शख्स ने दावा किया कि गौरव ने आकांक्षा को न तो भावनात्मक और न ही आर्थिक सहयोग दिया। कमेंट में यह भी कहा गया कि आकांक्षा पिछले एक साल से अपने मायके में रह रही हैं और दोनों कानूनी तलाक तक प्रोफेशनली एक-दूसरे का साथ देंगे। हालांकि, इस वायरल कमेंट की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है। गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की ओर से भी इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। ऐसे में इन दावों को फिलहाल अपुष्ट माना जा रहा है और फैंस दोनों की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहे हैं।

First published on: Jun 29, 2026 11:30 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola