Tuesday, 30 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

भारत में नहीं विदेश में बजेगा ‘रामायण’ का डंका! रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर इस तारीख को होगा लॉन्च

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है, लेकिन यह भारत में नहीं बल्कि विदेशी धरती पर लॉन्च होगा. जानिए मेकर्स का ग्लोबल प्लान?

---विज्ञापन---

Ramayana Trailer Launch Date Reveal: नितीश तिवारी के निर्देशन में बन रही रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. लंबे समय से चर्चा में बनी इस मेगा बजट फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है. खास बात यह है कि ट्रेलर का लॉन्च भारत में नहीं, बल्कि अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक भव्य इवेंट के दौरान होगा. इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है. वहीं कई यूजर्स का कहना है कि मेकर्स फिल्म के लिए पहले से ही हॉलीवुड लेवल का माहौल तैयार करना चाहते हैं.

कब रिलीज होगी फिल्म?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेलर 14 जुलाई को लॉन्च होगा, जो एक बड़े ग्लोबल इवेंट की तरह प्लान किया गया है. मुंबई में पारंपरिक लॉन्च या सीधे डिजिटल रिलीज के बजाय लॉस एंजिल्स को चुनना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि मेकर्स फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बड़ी पहचान दिलाना चाहते हैं. बताया जा रहा है कि इस इवेंट में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट शामिल हो सकती है और दर्शकों के लिए कुछ खास सरप्राइज भी तैयार किए गए हैं.

---विज्ञापन---

मेकर्स का क्या है प्लान?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की रिलीज से करीब 105 दिन पहले ट्रेलर जारी करने की प्लानिंग बनाई गई है, ताकि दुनियाभर के दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त माहौल बनाया जा सके. ट्रेलर में दर्शकों को फिल्म की भव्य विजुअल दुनिया, दमदार वीएफएक्स और पौराणिक कहानी की पहली झलक देखने को मिल सकती है.

दमदार स्टारकास्ट से सजी फिल्म

‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी. वहीं यश के रावण बनने की खबरों ने पहले ही फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है. फिल्म की स्टार कास्ट और बड़े पैमाने पर हो रहे निर्माण की वजह से इसे भारतीय सिनेमा की सबसे शानदार फिल्मों में गिना जा रहा है.

---विज्ञापन---

वर्क फ्रंट पर रणबीर कपूर

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर आखिरी बार साल 2023 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आए थे. इसके बाद अब उनकी सबसे चर्चित फिल्म ‘रामायण’ है. इसके अलावा रणबीर जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में भी दिखाई देंगे, जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. ऐसे में आने वाले महीनों में रणबीर कपूर के फैंस को लगातार बड़े सरप्राइज मिलने वाले हैं.

First published on: Jun 30, 2026 10:41 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola