Monday, 29 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

The Intimate Scene That Shocked Bollywood! ‘इंटीमेट’ सीन में बहका हीरो ! इंडस्ट्री में मचा ‘बवाल’ !

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा की शुरुआती फिल्म अंजाना सफर का विवादित किसिंग सीन एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वरिष्ठ फिल्म पत्रकार ज्योति वेंकटेश के एक इंटरव्यू में किए गए दावे ने वर्षों पुराने विवाद को फिर सुर्खियों में ला दिया है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jun 29, 2026 16:45
Share :
Rekha

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा की शुरुआती फिल्म अंजाना सफर का विवादित किसिंग सीन एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वरिष्ठ फिल्म पत्रकार ज्योति वेंकटेश के एक इंटरव्यू में किए गए दावे ने वर्षों पुराने विवाद को फिर सुर्खियों में ला दिया है। जर्नलिस्ट के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग से ठीक पहले निर्देशक ने अभिनेता बिस्वजीत को अलग बुलाकर रेखा के साथ लिप-टू-लिप किस करने का निर्देश दिया था। दावा किया गया कि जब अभिनेता ने गाल पर किस करने की बात कही, तो निर्देशक ने सीन की मांग बताते हुए मना कर दिया। दावे के अनुसार, सीन की शूटिंग के दौरान रेखा इस घटनाक्रम से हैरान रह गईं और शूट खत्म होने के बाद भावुक होकर रो पड़ीं। बताया जाता है कि विवादित शॉट कैमरे में रिकॉर्ड हो चुका था और बाद में फिल्म में उसका इस्तेमाल भी किया गया। इस मामले को लेकर वर्षों से अलग-अलग दावे सामने आते रहे हैं। रेखा ने अपने कुछ पुराने इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें इस सीन की पूरी जानकारी पहले से नहीं दी गई थी और उन्हें खुद को ठगा हुआ महसूस हुआ। वहीं अभिनेता बिस्वजीत का कहना रहा कि उन्होंने वही किया, जो निर्देशक के निर्देशानुसार उनसे करवाया गया। हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर कोई नया आधिकारिक तथ्य सामने नहीं आया है। यह विवाद मुख्य रूप से पुराने इंटरव्यू, मीडिया रिपोर्ट्स और हालिया दावों पर आधारित है। बावजूद इसके, अंजाना सफर का यह किसिंग सीन आज भी हिंदी सिनेमा के सबसे चर्चित और विवादित ऑन-स्क्रीन पलों में गिना जाता है।

First published on: Jun 29, 2026 04:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola