Monday, 29 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Is Samay Raina Getting Married? 12th फेल एक्ट्रेस पर आया दिल, 28 की उम्र में बनेंगे दूल्हा !

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। इंटरनेट से लेकर बॉलीवुड गलियारों तक उनकी शादी और डेटिंग को लेकर कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर दावे किए जा रहे हैं कि समय जल्द ही अपने सिंगल स्टेटस को खत्म कर शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jun 29, 2026 19:19
Share :
Samay Raina-Medha Shankr

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। इंटरनेट से लेकर बॉलीवुड गलियारों तक उनकी शादी और डेटिंग को लेकर कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर दावे किए जा रहे हैं कि समय जल्द ही अपने सिंगल स्टेटस को खत्म कर शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इसके साथ ही यह भी खबरें वायरल हो रही हैं कि 28 वर्षीय करोड़पति कॉमेडियन का दिल ‘12वीं फेल’ फेम एक्ट्रेस मेधा शंकर पर आ गया है। दोनों की कथित केमिस्ट्री को लेकर फैंस के बीच भी काफी उत्साह देखा जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, समय रैना और मेधा शंकर को कई मौकों पर साथ देखा गया है, जिसके बाद से ही दोनों के रिलेशनशिप की अफवाहें और तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल कुछ तस्वीरों के बाद यूजर्स ने दोनों को एक साथ जोड़ना शुरू कर दिया। फैंस का कहना है कि समय और मेधा की जोड़ी काफी क्यूट और “मेड फॉर ईच अदर” लगती है। कई लोग यह भी दावा कर रहे हैं कि दोनों अक्सर साथ में समय बिताते हैं और पार्टियों में भी एक साथ नजर आते हैं। हालांकि, इन डेटिंग और शादी की खबरों को लेकर अभी तक न तो समय रैना और न ही मेधा शंकर की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। ऐसे में ये सभी दावे फिलहाल सिर्फ अफवाहों पर आधारित हैं। फिलहाल फैंस इस कथित जोड़ी की ऑफिशियल पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं, जबकि सोशल मीडिया पर दोनों की केमिस्ट्री लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है।

First published on: Jun 29, 2026 07:19 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola