Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Aishwarya Rai की ननद Shweta Bachchan को Salman Khan पर था तगड़ा क्रश ! हाल-ए-दिल जानते थे Abhishek !

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की अधूरी प्रेम कहानी से हर कोई वाकिफ है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐश्वर्या की ननद श्वेता बच्चन का भी कभी सलमान खान पर दिल आ चुका था? इस दिलचस्प किस्से का खुलासा खुद श्वेता बच्चन ने करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में किया था।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jun 28, 2026 16:07
Share :
Salman Khan

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की अधूरी प्रेम कहानी से हर कोई वाकिफ है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐश्वर्या की ननद श्वेता बच्चन का भी कभी सलमान खान पर दिल आ चुका था? इस दिलचस्प किस्से का खुलासा खुद श्वेता बच्चन ने करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में किया था। शो के दौरान जब करण जौहर ने श्वेता से सलमान, शाहरुख, आमिर, ऋतिक और अजय को हॉटनेस के आधार पर रैंक करने को कहा, तो उन्होंने बिना देर किए सबसे पहले सलमान खान का नाम लिया। श्वेता ने बताया कि वह अपने स्कूल के दिनों में सलमान की बड़ी फैन थीं। मैंने प्यार किया देखने के बाद वह उन पर पूरी तरह फिदा हो गई थीं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि बोर्डिंग स्कूल में फिल्में देखने की मनाही थी, इसलिए उन्होंने वीसीआर पर फिल्म का ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया था और उसे रोज सुना करती थीं। इतना ही नहीं, उन्होंने भाई अभिषेक बच्चन से सलमान की कैप भी मंगवाई थी, जिसे वह तकिए के नीचे रखकर सोती थीं। हालांकि, यह सिर्फ उनका बचपन का क्रश था। बाद में सलमान और ऐश्वर्या का रिश्ता चर्चा में रहा, जबकि ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली।

First published on: Jun 28, 2026 04:07 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola