Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 18: दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी खराब शुरुआत की थी. हालांकि, दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली. फिल्म ने 18 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर ली है. लेकिन 18वें दिन यानी सोमवार को इसकी कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई. आइए, एक नजर डालते हैं फिल्म के 18वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर.
‘मैं वापस आऊंगा’ ने 18वें दिन किया इतना कलेक्शन
दरअसल, Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मैं वापस आऊंगा’ ने रिलीज के 18वें दिन 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. 18वें दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 18 प्रतिशत रही, जबकि इस दिन इसके कुल 2,160 शो चले. हालांकि, रविवार के मुकाबले सोमवार को फिल्म की कमाई में पूरे 3 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई. रविवार को फिल्म ने 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
दुनिया भर में फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
भारत में ‘मैं वापस आऊंगा’ ने 18 दिनों में कुल 47.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, दुनियाभर में फिल्म की कमाई 73.01 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है.
क्या है ‘मैं वापस आऊंगा’ की कहानी?
इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी ‘मैं वापस आऊंगा’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसकी कहानी भारत-पाकिस्तान के बंटवारे से पहले पनपी एक प्रेम कहानी पर आधारित है. फिल्म में दिखाया गया है कि बंटवारे के बाद प्यार करने वाला यह जोड़ा बिछड़ जाता है, लेकिन सालों तक एक-दूसरे के जेहन में बसे रहते है. फिल्म में दिलजीत दोसांझ के अलावा शरवरी वाघ, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.
यह भी पढ़ें- Lock Upp 2 में करीब आ रहे हैं शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा? इस कंटेस्टेंट ने किया दावा