Sunday, 9 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: राम मंदिर चंदा विवाद पर देवोलीना भट्टाचार्जी का फूटा गुस्सा, बोलीं- ‘गलत, गलत ही रहेगा’

Entertainment News Live: राम मंदिर चंदा विवाद पर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी का गुस्सा फूटा है. उन्होंने नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि क्रेडिट लेने वाले जिम्मेदारी से भाग रहे हैं और गलत हमेशा गलत ही रहेगा. वहीं आज एक्ट्रेस अविका गौर अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News Live In Hindi: अयोध्या राम मंदिर के चंदे में हुई हेराफेरी के मामले ने पूरे देश को हैरान कर दिया है. इस विवाद पर अब टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी का गुस्सा फूटा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट शेयर कर नेताओं और राजनीतिक दलों पर तीखा निशाना साधा है. देवोलीना ने कहा कि जो लोग मंदिर निर्माण का क्रेडिट लेने में सबसे आगे थे, वे अब गड़बड़ी के आरोपों पर अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी नेता के बजाय देश के प्रति वफादार बनें, क्योंकि गलत हमेशा गलत ही रहेगा.

अविका गौर का आज जन्मदिन

लोकप्रिय अभिनेत्री अविका गौर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. टीवी शो ‘बालिका वधू’ में छोटी ‘आनंदी’ के किरदार से घर-घर में मशहूर हुईं अविका ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में एक खास पहचान बनाई है. टीवी जगत में बड़ी सफलता हासिल करने के बाद, उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री (टॉलीवुड) का रुख किया और वहां भी कई हिट फिल्में दीं. आज वे न केवल एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, बल्कि एक सफल प्रोड्यूसर के रूप में भी मनोरंजन जगत में सक्रिय हैं.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Welcome To The Jungle collection)

‘वेलकम टू द जंगल’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. वीकेंड खत्म होने के बाद सोमवार को अक्सर फिल्मों की कमाई घट जाती है, लेकिन इस फिल्म की रफ्तार पूरी तरह नहीं थमी. Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी सोमवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 8.50 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है. मेकर्स के लिए राहत की बात यह है कि कामकाजी दिन होने के बावजूद दर्शक थिएटरों तक पहुंच रहे हैं. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

22:35 (IST) 30 Jun 2026
Entertainment Live News: मशहूर बॉलीवुड कोरियोग्राफर Bosco Martis अस्पताल में भर्ती

रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस को सीने में जकड़न और बेचैनी महसूस होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 27 जून को अचानक तबियत बिगड़ने के बाद बॉस्को को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

सूत्रों के मुताबिक, बॉस्को को सीने में बेचैनी महसूस हुई, जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर से सलाह ली और डॉक्टर ने एहतियात के तौर पर आगे की जांच और मेडिकल प्रक्रियाओं के लिए उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती होने को कहा. एक अन्य रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉस्को पिछले एक हफ्ते से मेडिकल निगरानी में हैं. अस्पताल में तेजी से उनका इलाज जारी है. इस दौरान उनके कई टेस्ट और स्कैन किए गए हैं, जबकि मेडिकल एक्सपर्ट्स लगातार उन पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं.

19:54 (IST) 30 Jun 2026
Entertainment Live News: पत्नी के तलाक के एलान के बाद गौरव खन्ना ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

पत्नी आकांक्षा के तलाक के एलान के बाद जब गौरव खन्ना पहली बार पैपराजी के सामने आए, तो उनसे एक फोटोग्राफर ने पूछा, ‘गौरव भाई, क्या हाल हैं’? गौरव ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘बस यार, वही, जो पहले था वही हाल है अभी भी. प्यार अभी भी उतना है, सपोर्ट अभी भी उतना है… मैं तो हमें सपोर्ट करूंगा आकांक्षा को, मेरी बीवी है यार. प्यार किया तो पीछे क्यों हटूं?’

https://www.instagram.com/reel/DaNYC-iM5Gy/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

18:03 (IST) 30 Jun 2026
Entertainment Live News: कन्नड़ एक्ट्रेस के साथ बेंगलुरु में छेड़छाड़

‘बिग बॉस कन्नड़’ की पूर्व कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस दिव्या सुरेश ने हाल ही में खुद के साथ हुई एक कथित छेड़छाड़ की घटना शेयर की. अपने सोशल मीडिया पर पर पोस्ट कर एक्ट्रेस ने कहा कि ये घटना रविवार रात करीब 11:30 बजे हुई, जब वो अपनी कजिन के साथ कार की ओर जा रही थीं. ये घटना उनके साथ बेंगलुरु ने हुई है....

14:54 (IST) 30 Jun 2026
Entertainment Live News: '5 साल लिव इन में रहो...' 74 साल की इस हसीना ने यंगस्टर्स को दी सलाह

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की, लेकिन कुछ समय बाद अलग हो गए. वहीं, कई अभिनेत्रियों ने अपनी शादीशुदा जिंदगी में कई मुश्किलों और घरेलू हिंसा का भी सामना किया. आज हम ऐसी ही एक अभिनेत्री की बात कर रहे हैं, जिन्होंने हाल ही में यंगस्टर्स को शादी से पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की सलाह दी है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

13:24 (IST) 30 Jun 2026
Entertainment Live News: जल्द आ रहा है Toxic का ट्रेलर, जानें कब होगा रिलीज?

साउथ सुपरस्टार यश स्टारर फिल्म 'टॉक्सिक' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में यश डबल रोल में नजर आएंगे। उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसी अभिनेत्रियां भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी. कुछ महीने पहले रिलीज हुए फिल्म के टीजर को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. हालांकि, टीजर रिलीज होने के बाद से ही फैंस इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे. अब मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट साझा कर दिया है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

12:44 (IST) 30 Jun 2026
Entertainment Live News: जुलाई के पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आ रहीं ये 5 बड़ी फिल्में

जुलाई के पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की बड़ी भिड़ंत होने जा रही है. आगामी 2 और 3 जुलाई को थिएटर्स में एक साथ 5 बड़ी फिल्में दस्तक दे रही हैं, जिनमें बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्में शामिल हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें...

12:09 (IST) 30 Jun 2026
Entertainment Live News: पब्लिसिटी के लिए गौरव खन्ना से तलाक ले रहीं आकांक्षा चमोला?

मशहूर टीवी कपल गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के तलाक की खबर के बाद सोशल मीडिया पर नया बवाल शुरू हो गया है. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस पब्लिसिटी के लिए झूठ बोल रही हैं, जिसके कारण लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें...

12:09 (IST) 30 Jun 2026
Entertainment Live News: Lock Upp 2: राम कपूर ने चीटिंग को कहा 'गलती', तो भड़कीं आकांक्षा चमोला

'लॉक अप 2' के तीसरे एपिसोड में श्रेया कालरा ने राम कपूर से पूछा कि अगर किसी व्यक्ति को रिश्ते में धोखा मिले, तो क्या उसे दूसरा विकल्प तलाशना चाहिए और अपने पार्टनर के साथ रिश्ता खत्म कर देना चाहिए. इस सवाल पर राम कपूर ने अपनी राय रखते हुए कहा कि भरोसा टूटने के बाद रिश्ते को दोबारा संभालना मुश्किल होता है. उन्होंने बेवफाई को लेकर भी अपना पक्ष रखा, जिस पर आकांक्षा चमोला भड़क गईं. यहां पढ़ें पूरी खबर...

11:15 (IST) 30 Jun 2026
Entertainment Live News: इन एक्टर्स ने छोड़ी थी अक्षय कुमार की Welcome To The Jungle

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और चार दिनों में शानदार कलेक्शन भी कर चुकी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म में कुछ और बड़े कलाकार भी नजर आने वाले थे, जिन्होंने बीच में ही इस प्रोजेक्ट से दूरी बना ली थी? आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह. यहां पढ़ें पूरी खबर...

10:25 (IST) 30 Jun 2026
Entertainment News Live: सोमवार को भी नहीं रुकी 'वेलकम टू द जंगल' की रफ्तार

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 4: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस पर शानदार दौड़ लगा रही है. वीकेंड पर 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने के बाद फिल्म ने सोमवार को भी अच्छा कलेक्शन किया और अब यह वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

First published on: Jun 30, 2026 10:08 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola