Wednesday, 1 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Cocktail 2 Box Office Collection day 11: 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम से गिरी ‘कॉकटेल 2’, सोमवार को कमाए बस इतने करोड़

Cocktail 2 Box Office Collection day 11: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार 11वें दिन धीमी पड़ गई है. फिल्म ने सोमवार को रविवार के मुकाबले भारी गिरावट दर्ज की है.

---विज्ञापन---

cocktail 2
cocktail 2

Cocktail 2 Box Office Collection Day 11: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी. हालांकि, धीरे-धीरे इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है. दूसरी ओर, अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज के बाद ‘कॉकटेल 2’ की कमाई पर भी असर पड़ा है. सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली. आइए, एक नजर डालते हैं फिल्म के 11वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर.

11वें दिन ‘कॉकटेल 2’ ने कमाए इतने करोड़

दरअसल, Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘कॉकटेल 2’ ने रिलीज के 11वें दिन 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 11वें दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 15 प्रतिशत रही, जबकि इस दिन इसके 3,873 शो चले। हालांकि, रविवार के मुकाबले सोमवार को फिल्म की कमाई में 2.65 करोड़ रुपये की भारी गिरावट दर्ज की गई। रविवार को फिल्म ने 4.40 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

---विज्ञापन---

‘कॉकटेल 2’ वर्ल्डवाइड कलेक्शन

भारत में ‘कॉकटेल 2’ ने 11 दिनों में कुल 84.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जबकि दुनियाभर में फिल्म की कमाई 129.42 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

वेलकम टू द जंगल’ का मंडे कलेक्शन

वहीं, अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने सोमवार को 8.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. हालांकि, रविवार के मुकाबले इसकी कमाई में भारी गिरावट आई है, क्योंकि रविवार को फिल्म ने 24.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इसके बावजूद सोमवार का कलेक्शन मजबूत माना जा रहा है.

---विज्ञापन---

क्या है ‘कॉकटेल 2’ की कहानी

बता दें कि ‘कॉकटेल 2’, साल 2012 में रिलीज हुई ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है. पहली फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी नजर आए थे. यह एक लव ट्रायंगल पर आधारित फिल्म थी. ‘कॉकटेल 2’ की कहानी भी इसी थीम पर आधारित है, जिसमें एक ही लड़के से दो लड़कियां प्यार कर बैठती हैं.

यह भी पढ़ें- आखिर क्यों 5वीं क्लास के सिलेबस में जुड़ा Aishwarya Rai का ये हिट गाना? किताब में छपे सॉन्ग से मचा बवाल

---विज्ञापन---
First published on: Jun 30, 2026 07:05 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola