मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर और आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन एक बार फिर अपनी कथित शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। लंबे समय से दोनों के रिलेशनशिप को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन अब अनिरुद्ध के मामा और दिग्गज अभिनेता वाई. जी. महेंद्रन के बयान ने इन अटकलों को और तेज कर दिया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में वाई. जी. महेंद्रन ने अनिरुद्ध की शादी का जिक्र करते हुए कहा कि वह जल्द ही “एक बहुत बड़ी शादी” करने वाले हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने भतीजे को पहले से ही शादी की शुभकामनाएं भी दे दीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर कयास लगाए जाने लगे कि अनिरुद्ध और काव्या जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, अनिरुद्ध रविचंदर पहले कई बार काव्या मारन के साथ अपने रिश्ते की खबरों को अफवाह बता चुके हैं। बावजूद इसके, दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है, जिससे डेटिंग की चर्चाएं लगातार होती रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों इस साल नवंबर या दिसंबर में शादी कर सकते हैं। चर्चा है कि यह एक ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग होगी, जो स्पेन में आयोजित की जा सकती है। इसके बाद चेन्नई में भव्य रिसेप्शन होने की भी संभावना जताई जा रही है। हालांकि, शादी की तारीख और वेन्यू को लेकर दोनों परिवारों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में फिलहाल इन खबरों को सिर्फ अटकलों के तौर पर ही देखा जा रहा है।
---विज्ञापन---
Anirudh Ravichander to Marry Kavya Maran? एक्टर मामा ने खोले राज़..! जानिए सारी Detail
मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर और आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन एक बार फिर अपनी कथित शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं।
First published on: Jun 29, 2026 01:11 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola