Tuesday, 29 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

South Theater Release: ‘राणाबाली’ से ‘जेलर 2’ तक, अक्टूबर में थिएटर हिलाने आ रहीं साउथ की ये 8 बड़ी फिल्में

South Theater Release: अक्टूबर मंथ साउथ सिनेमा प्रेमियों के लिए फुल-ऑन-एंटरटेनिंग होने वाला है, क्योंकि इस महीने थिएटर में एक्शन, रोमांस, फैंटेसी और थ्रिलर का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा, आइए डालते हैं एक नजर इन 10 बड़ी फिल्मों पर जो इस मंथ गर्दा उड़ाने को तैयार हैं.

South October Theater Release: अक्टूबर का महीना साउथ सिनेमा के फैंस के लिए काफी खास होने वाला है. इस महीने एक-दो नहीं, बल्कि कई बड़ी और मच अवेटेड फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं. एक तरफ रजनीकांत की 'जेलर 2' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है, तो दूसरी तरफ विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की 'राणाबाली' भी सुर्खियों में छाई हुई है. इसके अलावा विजय सेतुपति, फहद फासिल, शिवराजकुमार और विष्णु विशाल जैसे सितारों की फिल्में भी अक्टूबर में रिलीज होंगी. आइए जानते हैं इस महीने कौन-कौन सी साउथ फिल्में थिएटर पर तहलका मचाने आ रहीं हैं.  

'बत्था'

विजय सेतुपति और लिजोमोल जोस स्टारर 'बत्था' 1 अक्टूबर को रिलीज होगी. बालाजी थारनीथरन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1986 के मद्रास की कहानी दिखाती है, जिसमें एक डरपोक बच्चा गलती से इलाके के खतरनाक गुंडे को स्कूल के टॉयलेट में बंद कर देता है.

---Advertisement---

'बेल'

शिवराजकुमार की कन्नड़ एक्शन ड्रामा 'बेल' 2 अक्टूबर को थिएटर पहुंचेगी. फिल्म का निर्देशन पवन वाडेयार ने किया है. इसमें संजना आनंद, दीक्षित शेट्टी, साई कुमार और जयराम भी अहम भूमिकाओं में हैं.

'डोंट ट्रबल द ट्रबल'

फहद फासिल, सारा पालेकर, सौरभ सचदेवा और महेश मांजरेकर की यह फैंटेसी फिल्म भी 2 अक्टूबर को रिलीज होगी. शशांक येलेटी के निर्देशन में बनी फिल्म तेलुगु और मलयालम भाषा में आएगी.

---Advertisement---

'सिग्मा'

संदीप किशन और फारिया अब्दुल्ला की 'सिग्मा' एक तमिल एक्शन एडवेंचर फिल्म है. जेसन संजय के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी.

'आदर्श कुटुंबम हाउस नंबर 47 - AK 47'

वेंकटेश दग्गुबाती, श्रीनिधि शेट्टी, नारा रोहित और निवेथा पेथुराज स्टारर यह तेलुगु एक्शन-कॉमेडी 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी. फिल्म का निर्देशन त्रिविक्रम श्रीनिवास ने किया है.

---Advertisement---

'जेलर 2'

रजनीकांत की 'जेलर 2' अक्टूबर की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस तमिल एक्शन ड्रामा में एसजे सूर्या, विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती, योगी बाबू, राम्या कृष्णन, मोहनलाल, शिवराजकुमार और विजय सेतुपति जैसे सितारे नजर आएंगे. फिल्म 15 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज होगी.

'राणाबाली'

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर नजर आएगी. दोनों की शादी के बाद साथ में यह पहली फिल्म बताई जा रही है. पीरियड एक्शन ड्रामा 'राणाबाली' में अर्नोल्ड वोस्लू भी अहम भूमिका में हैं. फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज होगी.

---Advertisement---

'इरंडु वानम'

विष्णु विशाल और ममिता बैजू स्टारर 'इरंडु वानम' एक फैंटेसी रोमांटिक ड्रामा है. राम कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

'इत्तलु अर्जुन'

महेश उप्पला के निर्देशन में बनी रोमांटिक एक्शन ड्रामा 'इत्तलु अर्जुन' में अनस्वरा राजन, अनीश और वेनेला किशोर अहम भूमिकाओं में हैं. यह तेलुगु फिल्म 30 अक्टूबर को रिलीज होगी.

---Advertisement---

'#कल्ट'

विश्वक सेन की '#कल्ट' एक तेलुगु स्लेशर थ्रिलर है. इसमें विश्वक सेन के साथ गायत्री भारद्वाज, मुरली शर्मा और श्रीकांत अयंगर नजर आएंगे. ये फिल्म 30 अक्टूबर को थिएटर पहुंचेगी. तो देखा आपने अक्टूबर में साउथ सिनेमा के पास एक्शन, रोमांस, फैंटेसी और थ्रिलर का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है. ऐसे में साउथ फिल्मों के फैंस के लिए यह महीना काफी एंटरटेनिंग रहने वाला है.

First published on: Sep 29, 2026 01:04 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola