टीवी की ओजी नागिन और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। मई 2026 में मौनी और उनके पति सूरज नांबियार ने तलाक की अनाउंसमेंट की थी और लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की थी। इसके बाद अब एक्ट्रेस के मुंबई वाले आलीशान घर की चर्चा हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौनी का ये घर मुंबई के पॉश बांद्रा इलाके में है और इसकी कीमत करीब 25 करोड़ रुपये बताई जाती है। मौनी के घर का इंटीरियर काफी क्लासी और सुकून भरा है। घर में न्यूट्रल शेड्स, खूबसूरत फर्नीचर और आर्टवर्क का इस्तेमाल किया गया है। लिविंग रूम काफी स्पेशियस है, जहां क्रीम और बेज टोन के सोफे, स्टाइलिश सेंटर टेबल और वुडेन फर्नीचर देखने को मिलता है। बड़ी खिड़कियों से आने वाली नेचुरल लाइट इस जगह की खूबसूरती बढ़ाती है। वहीं, ब्लू एक्सेंट वॉल और खूबसूरत डेकोरेशन घर को खास लुक देती है। घर का डाइनिंग एरिया भी काफी शानदार है, जहां ग्लास टेबल और ब्लू चेयर्स रखी गई हैं। मौनी का मॉडर्न किचन वाइट और मार्बल फिनिश के साथ डार्क ब्लू कैबिनेट्स से सजा है। इसके अलावा घर में एंटरटेनमेंट कॉर्नर, कोजी लाइब्रेरी और कई इंडोर प्लांट्स भी हैं। घर का गार्डन एरिया सबसे खूबसूरत हिस्सों में से एक है, जहां हरियाली के बीच मौनी सुकून भरा वक्त बिता सकती हैं। खास बात ये है कि घर की खिड़कियों और बालकनी से मुंबई का शानदार नजारा और शाहरुख खान का बंगला मन्नत भी दिखाई देता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मौनी की नेटवर्थ करीब 40 से 41 करोड़ रुपये है और उनके पास मुंबई में दो लग्जरी प्रॉपर्टीज भी बताई जाती हैं।
---विज्ञापन---
Suraj Nambiar से तलाक के बाद कहां रह रहीं Mouni Roy? देखिये तलाकशुदा एक्ट्रेस का घर, तस्वीरें Viral!
टीवी की ओजी नागिन और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। मई 2026 में मौनी और उनके पति सूरज नांबियार ने तलाक की अनाउंसमेंट की थी और लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की थी।
First published on: Sep 28, 2026 06:43 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola