Saturday, 26 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

नहीं रहे Mushtaq Khan, कैंसर की दोहरी मार से हारी ज़िंदगी की जंग, बीवी-बेटों का रो रोकर बुरा हाल !

बॉलीवुड से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। ‘वेलकम’ फेम मशहूर एक्टर मुश्ताक खान का 56 साल की उम्र में निधन हो गया। अपनी कॉमिक टाइमिंग और सपोर्टिंग किरदारों से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले मुश्ताक खान के अचानक निधन से परिवार और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Sep 25, 2026 15:16
Share :
Mushtaq Khan

बॉलीवुड से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। ‘वेलकम’ फेम मशहूर एक्टर मुश्ताक खान का 56 साल की उम्र में निधन हो गया। अपनी कॉमिक टाइमिंग और सपोर्टिंग किरदारों से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले मुश्ताक खान के अचानक निधन से परिवार और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। एक्टर के निधन की पुष्टि उनके बिजनेस पार्टनर शिवम यादव ने की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुश्ताक खान ने 24 सितंबर की शाम करीब 7 बजे आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि वह करीब 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। मुश्ताक खान पहले भी कैंसर से जंग लड़ चुके थे और इलाज के बाद ठीक हो गए थे। हालांकि, मौत से करीब आठ दिन पहले उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई और कैंसर दोबारा सामने आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार बीमारी आखिरी स्टेज तक पहुंच गई थी। मुश्ताक खान अपने पीछे पत्नी सलमा खान और दो बेटों को छोड़ गए हैं। बड़े बेटे मोहम्मद अरशद खान एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं, जबकि छोटे बेटे मोहसिन खान का नाम मॉडलिंग से जुड़ा है। मुश्ताक खान ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए। ‘वेलकम’ में बल्लू के किरदार ने उन्हें खास पहचान दिलाई।

First published on: Sep 25, 2026 03:16 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola