Tuesday, 29 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

सिर पर क्राउन, होंठों पर मुस्कान और फ्लाइंग KISS… ऐश्वर्या राय ने रैंप पर बिखेरा ऐसा जादू, टुक-टुक निहारते रह गए लोग

ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक बार फिर अपने रॉयल अंदाज से लोगों का दिल चुरा लिया है, सोमवार को पेरिस फैशन वीक में रैंप वॉक कर एक्ट्रेस ने अपना स्टाइल, स्वैग और खूबसूरती का जलवा बिखेरा.

Aishwarya Rai Bachchan on paris Fashion Week
ऐश्वर्या राय बच्चन ने पेरिस फैशन वीक में रैंप वॉक किया

Aishwarya Rai Ramp Walk On Paris Fashion Week: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर अपने रॉयल अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं. ऐश्वर्या ने सोमवार को पेरिस फैशन वीक में रैंप वॉक किया, जहां उनका अंदाज देखकर हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आया. लंबे समय बाद रैंप पर उतरीं ऐश्वर्या ने अपने स्टाइल, स्वैग और खूबसूरती से महफिल लूट ली. उनका लुक इतना खास था कि सोशल मीडिया पर उनके वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.

क्राउन पहनकर किया रैंप वॉक

पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय ब्लैक वेलवेट गाउन में नजर आईं. डिजाइनर Yara Shoemaker के डिजाइन किए इस आउटफिट में ड्रामेटिक लॉन्ग केप भी शामिल थी, जिसने उनके लुक को और भी रॉयल बना दिया. साइड पार्टेड वेवी ओपन हेयर, मिनिमल मेकअप और बोल्ड रेड लिपस्टिक के साथ ऐश्वर्या ने अपना लुक कंप्लीट किया.

---विज्ञापन---

ऐश्वर्या के लुक ने लूटी महफिल

हालांकि, उनके लुक का सबसे ज्यादा अट्रैक्ट करने वाला हिस्सा था सिर पर सजा क्राउन. क्राउन के साथ ऐश्वर्या किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही थीं. रैंप पर उन्होंने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ वॉक किया और कैमरों के सामने अलग-अलग अंदाज में पोज भी दिए.

फ्लाइंग किस से जीता दिल

रैंप वॉक के दौरान ऐश्वर्या ने फैंस की तरफ फ्लाइंग किस दी. इसके बाद उन्होंने हाथों से हार्ट बनाया और सभी का नमस्ते करके अभिवादन किया. उनके इस अंदाज ने वहां मौजूद लोगों को दीवाना बना दिया. सोशल मीडिया पर फैंस ऐश्वर्या के इस रॉयल लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

रैंप पर ऐश्वर्या का दिखा खास अंदाज

रैंप वॉक खत्म होने के बाद ऐश्वर्या बाकी इंटरनेशनल स्टार्स के साथ भी मस्ती करती नजर आईं. स्टेज पर सभी ने डांस किया और जमकर जश्न मनाया. ऐश्वर्या भी इस दौरान बेहद खुश नजर आईं.

इस एक्ट्रेस संग दिखी खास बॉन्डिंग

इस फैशन इवेंट में ऐश्वर्या राय की मुलाकात कई इंटरनेशनल स्टार्स से हुई. उन्हें Simone Ashley, Celine Dion, Eva Longoria और Kendall Jenner के साथ देखा गया. खास तौर पर Celine Dion के साथ उनका मोमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों एक-दूसरे को गले लगाती और हाथ पकड़कर डांस करती नजर आईं.

---विज्ञापन---

वर्कफ्रंट पर ऐश्वर्या राय

बहरहाल, ऐश्वर्या पिछले कई सालों से Paris Fashion Week का हिस्सा बनती रही हैं. वह लंबे समय से L’Oréal Paris की ग्लोबल एंबेसडर भी हैं और इस बार भी उन्होंने इसमें हिस्सा लेकर अपनी बादशाहत बरकरार रखी और लोगों का खूब प्यार पाया. वहीं बात अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की करें, तो ऐश्वर्या आखिरी बार मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ में नजर आई थीं.

First published on: Sep 29, 2026 09:40 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola