Wednesday, 30 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

गणेश चतुर्थी पर जुबिन नौटियाल के घर गूंजी किलकारी, बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म

सिंगर जुबिन नौटियाल के घर नन्ही किलकारी गूंजी है, वो एक प्यारे से बच्चे के पिता बन गए हैं, जिसकी खबर उन्होंने खुद फैंस के साथ शेयर की.

Jubin Nautiyal
जुबिन नौटियाल बेटे के बने पिता

बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर जुबिन नौटियाल के घर खुशियों ने दस्तक दी है. सिंगर पापा बन गए हैं. उनके घर नन्हे राजकुमार का जन्म हुआ है. खास बात ये है कि जुबिन और उनकी पत्नी के लिए ये खुशी का पल गणेश चतुर्थी के शुभ दिन आया. 14 सितंबर को उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया. इस खबर के सामने आने के बाद फैंस और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं.

गणेश चतुर्थी पर घर आया बेटा

जुबिन नौटियाल ने खुद बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में पिता बनने की खबर कंफर्म की है. सिंगर ने बताया कि उनकी पत्नी और बेटा दोनों बिल्कुल स्वस्थ हैं और अब घर लौट चुके हैं. उन्होंने कहा कि उनके बेटे का जन्म गणेश चतुर्थी के शुभ दिन 14 सितंबर को हुआ है. बेटे के जन्म के बाद से नौटियाल परिवार में खुशी का माहौल है. घर में हर कोई नन्हे मेहमान के साथ वक्त बिता रहा है.

---विज्ञापन---

क्या है जुबिन के बेटे का नाम?

जुबिन ने ये भी बताया कि उन्होंने अभी अपने बेटे का नाम तय नहीं किया है. फिलहाल सिंगर और उनकी पत्नी बच्चे के साथ हर पल को एंजॉय कर रहे हैं. जुबिन का कहना है कि ये उनके लिए बेहद खूबसूरत एहसास है.

प्राइवेट रखी शादी की खबर

जुबिन नौटियाल अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा से ही लाइमलाइट से दूर रखते हैं. यही वजह है कि उनकी शादी की खबर भी काफी समय तक लोगों से छिपी रही. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगर ने अपनी बचपन की दोस्त से शादी की है. इसी साल अप्रैल के आसपास एक मिस्ट्री गर्ल के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. बाद में इन्हीं तस्वीरों को उनकी शादी से जोड़कर देखा गया.

फैंस के बीच खुशी की लहर

अब जुबिन के पापा बनने की खबर ने उनके फैंस को भी खुश कर दिया है. सोशल मीडिया पर लोग सिंगर से उनके बेटे की पहली झलक दिखाने की मांग कर रहे हैं. हालांकि, जुबिन जिस तरह अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखते हैं, उसे देखते हुए फैंस को अभी इंतजार करना पड़ सकता है.

---विज्ञापन---

वर्कफ्रंट पर सिंगर

वर्कफ्रंट की बात करें, तो जुबिन नौटियाल बॉलीवुड के मशहूर सिंगर्स में शामिल हैं. ‘रातां लंबियां’, ‘तुझे कितना चाहने लगे हम’, ‘काबिल हूं’, ‘लो सफर’ और ‘जिंदगी कुछ तो बता’ जैसे गानों से उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है.

बेटे से दूर जाने का सता रहा डर

बता दें, सिंगर का दिसंबर में यूके टूर भी होने वाला है. ऐसे में उन्हें कुछ समय के लिए अपने नन्हे बेटे से दूर रहना पड़ेगा. जुबिन ने बताया कि टूर के दौरान बच्चे से दूर रहना उनके लिए मुश्किल होगा. इसलिए फिलहाल वह अपने बेटे के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिता रहे हैं और इस नए एहसास को जी रहे हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 29, 2026 03:17 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola