Sunday, 27 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘पार्टनर बनना हमारी किस्मत में लिखा…’ सच में एक-दूसरे से प्यार करते हैं Arafta के अतेश-मरजान? खुल गया राज

Arafta Atesh-Markan Real Relationship:फेमस तुर्की सीरीज 'अराफ्ता: बाउंड बाय फेट' (Arafta: Bound by Fate) के अतेश और मरजान के रियल लाइफ रिश्ते को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है.

Arafta Ates-Mercan Real Relationship: वर्ल्ड पॉपुलर रोमांटिक तुर्की सीरीज ‘अराफ्ता: बाउंड बाय फेट’ (Arafta: Bound by Fate) इन दिनों भारत में खूब पॉपुलर हो रही है. इस सीरीज में अतेश कराहान (एमिन गुनेंक) और मरजान यिल्दिरिम (इल्सू डेमिरसी) की जोड़ी और उनका रोमांस भारतीय दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. अतेश और मरजान की कॉन्ट्रैक्ट मैरिज और उसके बाद दोनों के बीच धीरे-धीरे बढ़ता प्यार इंडिया में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. इतना ही नहीं, इस शो के कई फैंस को ऐसा लगता है कि सीरीज में अतेश और मरजान का किरदार निभाने वाले एक्टर एमिन गुनेंक और इल्सू डेमिरसी असल जिंदगी में भी एक-दूसरे से प्यार करते हैं. हाल ही में एमिन गुनेंक और इल्सू डेमिरसी ने अपने भारतीय फैंस के कई सवालों के जवाब दिए हैं.

‘कॉन्ट्रैक्ट मैरिज’ के कॉन्सेप्ट पर बोले अतेश

हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए अपने एक इंटरव्यू में एमिन गुनेंक और इल्सू डेमिरसी ने अपनी सीरीज, सेट पर होने वाली मस्ती-मजाक, अपने सेम बर्थडे और अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है. अपने शो के बारे में बात करते हुए अतेश यानी एमिन गुनेंक ने कहा, ‘मैंने इस किरदार को सिर्फ ‘कॉन्ट्रैक्ट मैरिज’ के कॉन्सेप्ट पर नहीं निभाया है. ये शादी उस बदले की एकमात्र शर्त थी, जिससे मरजान के पिता को चोट पहुंचे. वैसे अगर पर्दे के पीछे की बात करें तो, हम सेट पर इतना सारा समय साथ में बिताते हैं कि हम लगातार कॉन्टैक्ट में रहते हैं. हम साथ में हंसते हैं और मस्ती करते हैं. यहां तक कि अगर बिजी शूटिंग के दौरान हमें केवल 10 मिनट का ब्रेक भी मिलता है, तो हम उन 10 मिनटों में बात करते हैं.’

---विज्ञापन---

‘एक कोने में बैठ जाते हैं…’

वहीं, इल्सू ने हंसते हुए कहा, ‘कैमरे के पीछे की बात करें तो, एमिन हमेशा मुझे परेशान ही करता है! हम बहुत बातें करते हैं, लेकिन कभी-कभी लंबे घंटों की शूटिंग से हम इतने थक जाते हैं कि बस एक कोने में बैठ जाते हैं. लेकिन जब हमारे पास बैठकर बात करने की एनर्जी होती है, तो हम खूब मस्ती करते हैं. हमने शो के दो सीजन में अपने ब्रेक का भरपूर फायदा उठाया है, आराम किया, बातें कीं और साथ में खूब हंसे.’

‘पार्टनर बनना हमारी किस्मत में…’

बता दें कि एमिन और इल्सू दोनों का ही बर्थडे एक ही दिन पड़ता है। दोनों एक्टर्स 23 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाते हैं। हालांकि, उन दोनों के बीच 10 साल का अंतर है. इस संयोग पर बात करते हुए एमिन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि पार्टनर बनना हमारी किस्मत में लिखा था. इस इंडस्ट्री में ऐसा संयोग बहुत कम ही देखने को मिलता है. हमारी राशि भी एक ही है, शायद इसीलिए हमारी आपस में इतनी अच्छी बनती है. इल्सू (मरजान) बहुत ही सरल स्वभाव की लड़की हैं. मैं कभी-कभी थोड़ी शरारत कर देता हूं और उन्हें चिढ़ाता भी हूं, लेकिन हम हमेशा एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं और अपनी लिमिट्स को जानते हैं.’

‘हमारे रिश्ते में…’

वहीं, इस संयोग पर इल्सू ने कहा, ‘इल्सू मानती हैं कि जब एमिन ने उन्हें बताया कि उनका जन्मदिन एक ही दिन है, तो उन्हें लगा कि एमिन मजाक कर रहे हैं. मैं मानती हूं कि मुझे नहीं पता यह किस्मत है या महज एक संयोग, लेकिन यह बहुत अजीब है. एमिन से मिलने से पहले मैं किसी ऐसे व्यक्ति से नहीं मिली थी, जिसका जन्मदिन बिल्कुल मेरे जन्मदिन के दिन हो. जब उन्होंने पहली बार मुझे ये बताया तो मुझे लगा कि वह मुझसे मजाक कर रहे हैं! लेकिन यह बहुत अच्छा निकला. अगर हमारा जन्मदिन एक दिन नहीं भी होता, तो भी मुझे लगता है कि हमारी अच्छी बनती. एमिन बहुत ही मजेदार इंसान हैं और उनकी कभी-कभार की शरारतें हमारे रिश्ते में और भी रंग भर देती हैं.’

भारत आना चाहते हैं अतेश और मरजान

अमेजन प्राइम वीडियो के एमएक्स प्लेयर पर ‘अराफ्ता: बाउंड बाय फेट’ का हिंदी वर्जन रिलीज किया गया है, जहां शो को लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. भारत में अपने शो की लोकप्रियता पर बात करते हुए एमिन ने कहा, ‘सच कहूं तो, हम दोनों भारत के बारे में जानने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं. हमें इंडियंस से इतने सारे मैसेज मिलते हैं. मैंने तो यह भी सुना है कि मैं वहां के मेन न्यूज चैनल पर भी आया था! अगर हमें कभी इनविटेशन मिलता है, तो हम जरूर भारत आकर अपने फैंस से मिलना चाहेंगे.’

वहीं, इल्सू ने कहा, ‘मैं आमिर खान को सिर्फ इसलिए जानती हूं, क्योंकि मैंने बचपन में उनकी फिल्में देखी थीं. मैं आजकल कोई भारतीय सीरियल नहीं देखती, लेकिन मुझे उस देश के बारे में जानने की बहुत इच्छा है. हम जानते हैं कि वहां हमारे बहुत सारे फैंस हैं, और मैं एक दिन खुद जाकर उनसे मिलना चाहूंगी.’

---विज्ञापन---
First published on: Sep 27, 2026 12:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola