Tuesday, 29 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

बिन ब्याही मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, 2 बार मिली नाकामयाबी! फिर CAA प्रोटेस्ट ने बदली पूरी कहानी

स्वरा भास्कर ने रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े एक ऐसे किस्से को शेयर किया जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए.

swara bhasker on IVF
स्वरा भास्कर शादी से पहले बनना चाहती थीं मां?

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े एक किस्से को शेयर कर हर किसी को हैरान कर दिया है, एक्ट्रेस ने बताया कि एक समय ऐसा आया था, जिसने उन्हें यह सोचने पर मजबूर कर दिया था, कि उनकी शादी नहीं होगी, लेकिन एक्ट्रेस मां बनना चाहती थी, इसलिए उन्होंने एक ऐसा फैसला लिया जो आसान नहीं था.

आखिर क्या था वो बड़ा फैसला?

दरअसल, स्वरा भास्कर इन दिनों ‘राइज एंड फॉल’ के दूसरे सीजन में बतौर कंटेस्टेंट पहुंची हैं, जहां उन्होंने अपने जीवन से जुड़े एक ऐसे किस्से को शेयर किया जो शॉकिंग है, उन्होंने बताया कि उन्हें लगता था कि शायद उनकी शादी नहीं होगी, इसलिए उन्होंने शादी के बिना ही मां बनने का फैसला कर लिया था. जिसके लिए उन्होंने अपने माता-पिता को भी समझाया था और इस फैसले में उनकी रजामंदी भी ली थी.

---विज्ञापन---

क्या माता-पिता ने दिया था बेटी का साथ?

एक्ट्रेस ने बताया कि यह बात सुनने के बाद उनके पेरेंट्स ने उनका पूरा सपोर्ट किया और उन्होंने अकेले बच्चे की परवरिश को लेकर भी समझाया कि बच्चे को पालना अकेले आसान नहीं होगा, लेकिन फिर भी अगर वो अपने फैसले पर अडिंग हैं, तो उनके पेरेंट्स भी उनका पूरा साथ देंगे.

स्वरा ने लिया था IVF से मां बनने का फैसला

स्वरा ने बताया मां बनने के लिए उन्होंने IVF कराने का फैसला लिया, जिसके लिए उन्होंने अनजान डोनर की मदद से दो बार IVF करवाया, लेकिन दोनों बार ही ये प्रोसेस असफल रहा. एक्ट्रेस ने कहा कि वह उस समय बच्चा और फैमिली दोनों चाहती थीं और उन्हें लगा था कि IVF ही उनके लिए मां बनने का सपना सच कर सकता है, लेकिन किस्मत में तो कुछ और ही लिखा था.

---विज्ञापन---

स्वरा की ऐसे बदली पूरी कहानी

फिर स्वारा की मुलाकात CAA प्रोटेस्ट के दौरान फहाद अहमद से हुई, जिसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और यह दोस्ती प्यार में बदल गई, दोनों ने जिंदगीभर साथ रहने का फैसला करते हुए फरवरी 2023 शादी कर ली, यह एक रजिस्टर्ड मैरेज थी, हालांकि बाद में कपल ने अपने रिश्तेदारों और फ्रेंड को दावत भी दी थी.

ऐसे पूरा हुआ बच्चे-परिवार का सपना

वहीं स्वरा ने शादी के 9 महीने बाद अपनी बेटी राबिया का इस दुनिया में वेलकम किया था. इस तरह जिस एक समय पर स्वरा ने शादी की उम्मीद ही छोड़ दी थी और IVF के जरिए मां बनने का फैसला कर लिया था, उसी समय उनकी जिंदगी में उनके प्यार की एंट्री होती है और वो शादी करती हैं, जिसके बाद उनका बच्चे और परिवार दोनों का सपना पूरा होता है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 29, 2026 10:53 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola