Tuesday, 29 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

क्या सच में जैकी चैन का हो गया निधन? सच आया सामने

दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बनाने वाले मशहूर एक्टर जैकी चैन को लेकर सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाली खबर वायरल हो रही है. जिसने उनके फैंस के होश उड़ा दिए हैं.

Jackie Chan
क्या सच में जैकी चैन का हो गया निधन?

हॉलीवुड के मशहूर एक्शन स्टार और दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता जैकी चैन को लेकर सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाली खबर वायरल हो रही है. कई सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि 72 साल के जैकी चैन का निधन हो गया है. इतना ही नहीं, वायरल पोस्ट में उनकी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर भी शेयर की जा रही है. जिस पर उनके नाम के साथ ‘1954-2026’ लिखा हुआ है. इस पोस्ट के वायरल होते ही फैंस के बीच चिंता बढ़ गई. हालांकि, जैकी चैन के निधन की खबर पूरी तरह फर्जी है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई मौत की खबर

दरअसल, सोशल मीडिया पर जैकी चैन की एक तस्वीर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि एक्शन स्टार अब इस दुनिया में नहीं रहे. देखते ही देखते यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई और इसे लाखों व्यूज मिलने लगे. कई लोग इस खबर पर यकीन भी करने लगे, वहीं हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, जैकी चैन जिंदा हैं और अपने काम में एक्टिव हैं. उनकी रिपोर्ट ने इस वायरल दावे को गलत बताया है.

---विज्ञापन---

जुलाई में सिंगापुर पहुंचे थे जैकी चैन

जैकी चैन की हालिया पब्लिक अपीयरेंस की बात करें, तो वह इस साल जुलाई में सिंगापुर में नजर आए थे. 7 जुलाई को एक्टर ने ‘पेई चुन पब्लिक स्कूल’ का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने करीब 900 स्टूडेंट्स और स्कूल स्टाफ से मुलाकात की थी. यह इवेंट ‘लिम फैमिली फाउंडेशन’ की ओर से आयोजित किया गया था.

जैकी चैन ने बच्चों संग किया टाइम स्पेंड

स्कूल में जैकी चैन ने बच्चों से अपने बचपन और फिल्मी करियर से जुड़े कई किस्से शेयर किए. उन्होंने बताया कि बचपन में उन्हें सबसे ज्यादा चिंता खाना खाने और अपने टीचर की मार से बचने की होती थी. उन्होंने छात्रों को मेहनत करते रहने और अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करने की सलाह दी.

---विज्ञापन---

बच्चों के साथ गाया अपना गाना

जैकी चैन ने इस खास मुलाकात के दौरान छात्रों के साथ अपना गाना Hard to Say Goodbye भी गाया था. एक्टर का यह अंदाज देखकर वहां मौजूद बच्चे और स्टाफ काफी खुश नजर आए थे. उन्होंने बच्चों से कहा था कि जिंदगी में सपने देखना बेहद जरूरी है. हर सपना पूरा हो, यह जरूरी नहीं, लेकिन सपने के बिना आगे बढ़ना और कामयाबी हासिल करना मुश्किल है.

पहले भी उड़ चुकी है मौत की अफवाह

जैकी चैन के निधन की झूठी खबर पहली बार नहीं फैली है. इससे पहले 2022 में भी सोशल मीडिया पर उनके निधन का दावा करने वाली पोस्ट वायरल हुई थी. बाद में उस खबर को भी फर्जी बताया गया था. ऐसे में एक बार फिर वायरल हो रही ‘1954-2026’ वाली तस्वीर पर भरोसा करने से पहले तथ्यों की जांच करना जरूरी है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 29, 2026 02:52 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola