टीवी के पॉपुलर कपल गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने अपने फैंस के साथ एक बड़ी खुशखबरी शेयर की है। कपल ने अपने नए प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की है, जिसका नाम ‘देबगुरू’ रखा गया है। हालांकि, कपल ने जिस अंदाज में इस खुशखबरी का ऐलान किया, उससे कुछ देर के लिए फैंस कंफ्यूज हो गए कि क्या देबिना तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। दरअसल, अपने व्लॉग में देबिना ने कहा कि वह और गुरमीत अपने ‘तीसरे बेबी’ के साथ आ रहे हैं। ये सुनकर गुरमीत भी हंसते हुए देबिना को बधाई देने लगे। कपल के इस अंदाज से फैंस को लगा कि शायद उनके घर जल्द एक नन्हा मेहमान आने वाला है। हालांकि, बाद में दोनों ने इस सस्पेंस से पर्दा उठाया। गुरमीत और देबिना ने बताया कि उनका ‘तीसरा बेबी’ कोई बच्चा नहीं, बल्कि उनका नया प्रोडक्शन हाउस ‘देबगुरू’ है। इसका नाम दोनों के नाम को मिलाकर रखा गया है। गुरमीत की अपकमिंग फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर भी इसी प्रोडक्शन हाउस के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा। बता दें कि गुरमीत और देबिना दो बेटियों लियाना और डिविशा के माता-पिता हैं। फिलहाल, देबिना प्रेग्नेंट नहीं हैं और कपल अपनी नई शुरुआत को लेकर काफी खुश है।
---विज्ञापन---
Gurmeet Chaudhary-Debina Bonnerjee ने सुनाई खुशखबरी ! तीसरी बार प्रेग्नेंट एक्ट्रेस ? जानिए सबकुछ
टीवी के पॉपुलर कपल गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने अपने फैंस के साथ एक बड़ी खुशखबरी शेयर की है। कपल ने अपने नए प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की है, जिसका नाम ‘देबगुरू’ रखा गया है। हालांकि, कपल ने जिस अंदाज में इस खुशखबरी का ऐलान किया, उससे कुछ देर के लिए फैंस कंफ्यूज हो गए कि क्या देबिना तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं।
First published on: Sep 26, 2026 03:26 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola