Friday, 25 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

सुपुर्द-ए-खाक हुए Mushtaq Khan, बेटे ने दिया जनाजे को कंधा, अंतिम विदाई देने पहुंचे कई सितारे

‘वेलकम’ के बल्लू से लेकर ‘गदर’ और ‘आशिकी’ जैसी फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग से लोगों को हंसाने वाले एक्टर मुश्ताक खान अब हमारे बीच नहीं हैं। 24 सितंबर को 56 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे मुश्ताक खान का मुंबई के नानावती अस्पताल में इलाज चल रहा था।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Sep 25, 2026 18:24
Share :
Mushtaq Khan

‘वेलकम’ के बल्लू से लेकर ‘गदर’ और ‘आशिकी’ जैसी फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग से लोगों को हंसाने वाले एक्टर मुश्ताक खान अब हमारे बीच नहीं हैं। 24 सितंबर को 56 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे मुश्ताक खान का मुंबई के नानावती अस्पताल में इलाज चल रहा था। करीब 15 दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ने के बाद उनका निधन हो गया। मुश्ताक खान के निधन की खबर से उनके परिवार, दोस्तों और पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। शुक्रवार को मुंबई के यारी रोड स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जब उनका जनाजा अंतिम सफर पर निकला, तो माहौल बेहद गमगीन था। वीडियो में उनके बेटे को पिता के जनाजे को कंधा देते देखा गया, वहीं उनकी बेटी सबा शेख भी पिता को आखिरी विदाई देते हुए फूट-फूटकर रोती नजर आईं। परिवार का दर्द तस्वीरों और वीडियो में साफ दिखाई दिया। मुश्ताक खान के अंतिम सफर में अनंग देसाई, रजत बेदी, राजपाल यादव और शरद मल्होत्रा समेत कई कलाकार पहुंचे और उन्हें नम आंखों से आखिरी सलाम किया। उनके निधन के बाद सनी देओल, अनीस बज्मी, संजय मिश्रा और राजपाल यादव समेत कई सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुश्ताक खान की निजी जिंदगी भी काफी दिलचस्प रही। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि कभी उन्हें किसी से प्यार हुआ था, लेकिन रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच सका। बाद में माता-पिता की इच्छा पर उन्होंने सलमा खान से अरेंज मैरिज की।

First published on: Sep 25, 2026 06:24 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola