‘वेलकम’ फेम एक्टर मुश्ताक खान के निधन ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर दिया है। 56 साल की उम्र में कैंसर से जूझते हुए उन्होंने 24 सितंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया। अपनी कॉमिक टाइमिंग और सपोर्टिंग किरदारों से लोगों को हंसाने वाले मुश्ताक खान के आखिरी पलों से जुड़ी कई बातें अब सामने आई हैं। मुश्ताक खान करीब 15 दिनों से मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें पहले भी कैंसर हुआ था और इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार आया था। लेकिन करीब आठ दिन पहले बीमारी दोबारा लौट आई, जिसके बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। उनके बिजनेस पार्टनर शिवम के मुताबिक, इस बार कैंसर आखिरी स्टेज में पहुंच चुका था और गुरुवार शाम करीब 7 बजे मुश्ताक खान ने आखिरी सांस ली। खास बात ये है कि मौत से कुछ घंटे पहले ही एक्टर राजपाल यादव उनसे मिलने पहुंचे थे। राजपाल ने उनसे हाथ मिलाया, बातचीत की और उनकी बातें सुनीं। इसके करीब दो घंटे बाद ही उनके निधन की खबर सामने आई। राजपाल यादव ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए अपना दुख जाहिर किया। वहीं अनुपम खेर ने भी एक इमोशनल वीडियो शेयर कर मुश्ताक खान के साथ बिताए पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने उनके सरल स्वभाव और शानदार सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ की। अनुपम ने बताया कि वह पिछले कुछ सालों से मुश्ताक के बेटे मोहसिन के संपर्क में थे और अक्सर उनकी तबीयत के बारे में पूछते थे। मुश्ताक खान के निधन के बाद संजय मिश्रा समेत उनके कई दोस्तों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी।
---विज्ञापन---
आखिरी पल में कैसी थी Mushtaq Khan की हालत ? करीबी ने किया बड़ा खुलासा ! फूट-फूटकर रोया दोस्त !
‘वेलकम’ फेम एक्टर मुश्ताक खान के निधन ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर दिया है। 56 साल की उम्र में कैंसर से जूझते हुए उन्होंने 24 सितंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया। अपनी कॉमिक टाइमिंग और सपोर्टिंग किरदारों से लोगों को हंसाने वाले मुश्ताक खान के आखिरी पलों से जुड़ी कई बातें अब सामने आई हैं।
First published on: Sep 25, 2026 05:33 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola