Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jio Hotstar पर देखें सस्पेंस थ्रिलर से भरी ये 6 धांसू मलयालम फिल्में, IMDb पर रेटिंग भी है जबरदस्त

---विज्ञापन---

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर जॉनर की कई बेहतरीन फिल्में मौजूद हैं. हालांकि, इन दिनों क्राइम, सस्पेंस और थ्रिलर फिल्में दर्शकों को सबसे ज्यादा पसंद आ रही हैं. अगर आप इस वीकेंड कुछ शानदार देखना चाहते हैं, तो जियो हॉटस्टार पर मौजूद ये मलयालम फिल्में आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं. सस्पेंस और रोमांच से भरपूर इन फिल्मों को IMDb पर भी शानदार रेटिंग हासिल हुई है. अच्छी बात यह है कि ये सभी हिंदी में भी उपलब्ध हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में.

'प्रतिछाया'

'प्रतिछाया' (Prathichaya) साल 2026 में रिलीज हुई एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन बी. उन्नीकृष्णन ने किया है. फिल्म में निविन पॉली, बालचंद्र मेनन और शर्फुद्दीन मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं. इसकी कहानी केरल के मुख्यमंत्री के.एन. वर्गीस और उनके बेटे जॉन वर्गीस के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म राजनीति के अंधेरे सच, मीडिया ट्रायल और सत्ता के खेल को उजागर करती है. इसे हिंदी समेत अन्य भाषाओं में जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। IMDb पर इसे 5.8 की रेटिंग मिली है.

---Advertisement---

ड्रिडम'

लिस्ट में दूसरा नाम 'ड्रिडम' का है, जो इन दिनों ओटीटी पर चर्चा में बनी हुई है. फिल्म में शेन निगम मुख्य भूमिका में हैं. इसकी कहानी एक पुलिस अधिकारी की है, जिसकी पोस्टिंग एक शांत गांव में होती है. लेकिन वहां लगातार होने वाली तीन हत्याओं के बाद हालात पूरी तरह बदल जाते हैं. IMDb पर इस फिल्म को 7.0 की रेटिंग मिली है. इसे हिंदी में जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है.

'लोका: चैप्टर 1 – चंद्रा'

'लोका: चैप्टर 1 – चंद्रा' साल 2025 की बेहतरीन मलयालम फिल्मों में से एक है. इसका निर्देशन डोमिनिक अरुण ने किया है. फिल्म में कल्याणी प्रियदर्शन मुख्य भूमिका में नजर आई हैं. यह एक सुपरहीरो और फैंटेसी फिल्म है. इसे हिंदी में जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है. IMDb पर इसे 7.9 की रेटिंग मिली है.

---Advertisement---

नेरु

मोहनलाल स्टारर 'नेरु' भी इस लिस्ट में शामिल है। यह एक शानदार सस्पेंस थ्रिलर और कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन जीतू जोसेफ ने किया है. IMDb पर इसे 7.5 की रेटिंग मिली है. यह फिल्म हिंदी समेत कई भाषाओं में जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है.

'संभवम अध्यायम ओन्नू'

'संभवम अध्यायम ओन्नू' साल 2026 की चर्चित साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्मों में से एक है. इसका निर्देशन जीतू सतीसन मंगलाथु ने किया है. फिल्म की कहानी केरल-तमिलनाडु सीमा पर स्थित एक रहस्यमयी जंगल पर आधारित है, जहां एक कौवे की रहस्यमयी मूर्ति है. फिल्म में दिखाया जाता है कि वहां पहुंचने वाला कोई भी व्यक्ति वापस नहीं लौटता. IMDb पर इस फिल्म को 7.4 की रेटिंग मिली है. इसमें असकर अली और विनीत कुमार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं.

---Advertisement---

'वाझा 2'

आखिर में बात करते हैं 'वाझा 2' की, जो साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्मों में से एक है. कम बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. इसकी कहानी चार दोस्तों की जिंदगी और उनके संघर्षों पर आधारित है, जो पढ़ाई में कमजोर होते हैं. इस फिल्म को हिंदी में जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है. IMDb पर इसे 8.0 की रेटिंग मिली है.

First published on: Jun 28, 2026 11:06 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola