Monday, 28 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन हैं तान्या मिश्रा? इंटरनेट पर मचा रहीं तहलका, फैंस ने बनाया नया ‘नेशनल क्रश’, इस दिग्गज संग कर चुकी हैं काम

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नाम छाया हुआ है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचाया हुआ है वो तान्या मिश्रा हैं जिन्हें फैंस ने नेशनल क्रश का टैग दे दिया है. ऐसे में लोग यह जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर वो हैं कौन?

सोशल मीडिया की दुनिया में हर कुछ समय बाद कोई नया चेहरा लोगों पसंदीदा हो जाता है. रश्मिका मंदाना, प्रिया वारियर और अब एक नया चेहरा इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जिसका नाम तान्या मिश्रा है, जो इन दिनों यूजर्स की फेवरेट बनी हुईं हैं. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं और फैंस ने उन्हें नेशनल क्रश का टैग दिया हुआ है. तो चलिए आखिर जानते हैं कि आखिर ये हसीना हैं कौन?  

बिहार से मुंबई तक का सफर

तान्या मिश्रा का जन्म 31 जनवरी 1999 को बिहार के गया में हुआ था. उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी से बी.कॉम की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के बाद तान्या ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और धीरे-धीरे एक्टिंग की ओर बढ़ीं. आज वह मॉडल के साथ-साथ एक्ट्रेस के तौर पर भी अपनी पहचान बना चुकी हैं.

---Advertisement---

कई बड़े प्लेटफॉर्म के लिए कर चुकीं हैं काम

तान्या कई बड़े फैशन और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स के लिए काम कर चुकी हैं. वह Femina, Filmfare और Grazia जैसी चर्चित मैगजीन्स के लिए फोटोशूट करवा चुकी हैं. उन्हें खास पहचान तब मिली, जब अप्रैल-मई 2024 में वह Femina के कवर पेज पर नजर आई थीं.

ब्यूटी पेजेंट में भी आजमा चुकी हैं किस्मत

तान्या सिर्फ मॉडलिंग तक सीमित नहीं रहीं. साल 2019 में उन्होंने IAWA Miss India ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया था और चौथी रनरअप रही थीं. इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग में अपना सफर जारी रखा.

---Advertisement---

कैसे बनी इंटरनेट की 'नेशनल क्रश'?

हाल ही में तान्या की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं. इन तस्वीरों में उनका ग्लैमरस लुक और स्टाइल लोगों को काफी पसंद आया. देखते ही देखते सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें 'नेशनल क्रश' कहना शुरू कर दिया. इंस्टाग्राम पर भी तान्या की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और उनके 1.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

इस दिग्गज संग कर चुकी हैं काम

तान्या मिश्रा एक्टिंग में भी अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. साल 2023 में वह फिल्म 'गजनवी' में नेहा के किरदार में नजर आई थीं. इसके अलावा उन्होंने कन्नड़ फिल्म 'चेज' में सीबीआई इंस्पेक्टर का रोल निभाया था. तान्या वेब सीरीज 'चिड़िया उड़' का भी हिस्सा रही हैं, जिसमें उन्होंने जैकी श्रॉफ, सिकंदर खेर और भूमिका चावला जैसे कलाकारों के साथ काम किया. इसके अलावा वह 'नखरो', 'तू मेरा हो जाएगा' और 'रहबरा 2.0' जैसे म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं.

---Advertisement---

सोशल मीडिया पर मिली नई पहचान

बहरहाल, तान्या मिश्रा की वायरल तस्वीरों ने उन्हें एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है. अब सोशल मीडिया पर मिली यह नई पहचान उनके एक्टिंग करियर को कितना फायदा पहुंचाएगी यह आने वाले समय में साफ हो जाएगा.

First published on: Sep 28, 2026 05:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola