Monday, 28 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ की रिलीज डेट बदली? अब इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

Ramayana Release Date: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' का इंतजार हर कोई बेसब्री से कर रहा है. फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होगी. हालांकि अभी इसे लेकर मेकर्स ने कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है.

Ranbir Kapoor Ramayana Release Date
Ranbir Kapoor Ramayana Release Date

Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है. हाल ही में फिल्म के एक इवेंट में दुनिया के मशहूर यूट्यूबर MrBeast भी पहुंचे थे. उन्होंने फिल्म की लीड कास्ट के साथ जमकर पोज दिए और ‘जय श्री राम’ के नारा भी लगाया. फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट बना हुआ है. हाल ही में फिल्म के नए पोस्टर भी रिलीज हुए हैं. इसका टीजर और ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है. फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है. वहीं अब फिल्म की रिलीज डेट को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट सामने आई है.

‘रामायण’ की रिलीज डेट बदली!

पहले खबरें थीं कि रणबीर कपूर की ‘रामायण’ 6 नवंबर को दुनियाभर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. लेकिन अब फिल्म को एक दिन पहले 5 नवंबर को रिलीज करने की खबरें सामने आ रही हैं. बॉलीवुड हंगामा ने अपनी एक रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से लिखा, ‘रामायण के मेकर्स ने डिसाइड किया है कि फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होगी. फिल्म को एक ही दिन वर्ल्डवाइड रिलीज करने का प्लान है. स्टेकहोल्डर नई रिलीज डेट के लिए लगभग तैयार हैं. अगर फाइनल अप्रूवल मिल जाता है तो मेकर्स जल्द ही फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस करेंगे.’

---विज्ञापन---

रामायण का नया पोस्टर

बता दें फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है. उम्मीद है जल्द ही मेकर्स फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान करेंगे. दिवाली के मौके पर दुनियाभर में रिलीज हो रही ‘रामायण’ का जोरों-शोरों से प्रमोशन शुरू हो गया है. टीजर, ट्रेलर और एक गाने के साथ ही अब फिल्म से नए पोस्टर्स भी सामने आ गए हैं. एक पोस्टर में राम-सीता और लक्ष्मण के कैरेक्टर्स को दिखाया गया. वहीं दूसरे पोस्टर में रावण का लुक रिलीज किया गया.

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो ‘रामायण’ को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. इसे नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है. इसमें रणबीर कपूर श्री राम, साई पल्लवी मां सीता और रवि दुबे लक्ष्मण के लीड रोल में हैं. फिल्म में सनी देओल हनुमान जी के रोल में दिखेंगे. रावण का किरदार सुपरस्टार यश निभा रहे हैं. फिल्म में दशरथ के रोल में अरुण गोविल नजर आएंगे. फिल्म में रकुलप्रीत सिंह शूर्पणखा और कैकई का रोल लारा दत्ता निभा रही हैं. ‘रामायण’ दो पार्ट्स में रिलीज होगी. पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज होगा. वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा.

First published on: Sep 28, 2026 04:48 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola