Mouni Roy Luxury House: बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने तलाक के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं. वहीं, वह अपनी आने वाली फिल्मों पर भी काम कर रही हैं. तलाक के बाद मौनी रॉय वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आई थीं. मौनी रॉय ने मई 2026 में अपने पति सूरज नांबियार के साथ तलाक की अनाउंसमेंट की थी. वहीं, अब लोगों के मन में सवाल है कि तलाक के बाद मौनी कहां रह रही हैं? इसी बीच एक्ट्रेस का मुंबई वाला खूबसूरत घर चर्चा में आ गया है.
दरअसल, मौनी रॉय का यह आलीशान घर मुंबई के पॉश बांद्रा इलाके में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कीमत करीब 25 करोड़ रुपये है. मौनी के घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. उनके घर का पूरा लुक काफी सुकून भरा है. न्यूट्रल शेड्स, खूबसूरत फर्नीचर और आर्टवर्क मिलकर घर को बेहद क्लासी लुक देते हैं. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…